पुलिस लाइन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

पुलिस लाइन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

पुलिसकर्मियों व परिवारजनों को मिला स्वास्थ्य जांच व परामर्श का लाभ

जौनपुर- पुलिस लाइन जौनपुर स्थित बहुद्देशीय हाल में रविवार को मेदांता हास्पिटल एवं मुरली फाउंडेशन जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना रहा।
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इसमें सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड प्रेशर जांच, शुगर टेस्ट सहित अन्य रोगों से संबंधित परामर्श शामिल रहा।

बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों ने शिविर में पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और चिकित्सकों से आवश्यक सलाह प्राप्त की। डॉक्टरों ने उपस्थित लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की भी सलाह दी।


इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि पुलिसकर्मी दिन-रात कड़ी मेहनत और तनावपूर्ण परिस्थितियों में अपनी ड्यूटी निभाते हैं, ऐसे में उनका स्वास्थ्य बेहतर बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के चिकित्सा शिविर उनके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होते हैं।


कार्यक्रम का आयोजन पुलिस विभाग, मेदांता हास्पिटल तथा मुरली फाउंडेशन जौनपुर के आपसी समन्वय और सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में मौजूद सभी लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की अपेक्षा जताई।

  • Related Posts

    गौशाला प्रबन्धन में बरती गयी लापरवाही के आरोप में ग्राम पंचायत सचिव दमोदरा निलम्बित

    जौनपुर 23 मार्च 2026 (सू0वि0)- जिला विकास अधिकारी जौनपुर ने अवगत कराया है कि मुख्य पशुचिकित्साधिकारी जौनपुर की जॉच में पाये गये आरोपो के…

    Continue reading
    डीएम की‌ अध्यक्षता में केराकत में हुआ तहसील दिवस का आयोजन

    जौनपुर 23 मार्च- जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में तथा पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में तहसील केराकत के सभागार में सम्पूर्ण…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गौशाला प्रबन्धन में बरती गयी लापरवाही के आरोप में ग्राम पंचायत सचिव दमोदरा निलम्बित

    डीएम की‌ अध्यक्षता में केराकत में हुआ तहसील दिवस का आयोजन

    मालगाड़ी की डिस्कपलिंग से 50 मिनट तक बाधित रहा यातायात

    पुलिस लाइन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

    गोमती नदी के विजयीपुर घाट पर बनेगा पीपा पूल

    बैंक शाखाओं में लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश