बैंक शाखाओं में लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

जौनपुर- जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद की सभी बैंक शाखाओं के प्रबंधकों एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में जौनपुर पहले स्थान पर था, लेकिन हाल में प्रगति धीमी होने से जनपद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि अधिक से अधिक आवेदनों को शीघ्र स्वीकृत कर ऋण वितरण में तेजी लाई जाए।

उन्होंने अग्रणी जिला प्रबंधक अभय प्रकाश श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि सभी शाखाओं में लंबित आवेदनों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें और नियमित मॉनिटरिंग करें। साथ ही योजना से संबंधित आवश्यक प्रपत्रों की स्पष्ट चेकलिस्ट सभी शाखाओं में प्रदर्शित करने तथा निर्धारित दस्तावेजों के अलावा अतिरिक्त कागजात न मांगने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह योजना युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर जनपद के आर्थिक विकास में योगदान देंगे। बैठक में सभी बैंक शाखाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होने…

    Continue reading
    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    ‘जौनपुर। ‘बनारस चलो’ अभियान के तहत जौनपुर जनपद से एक विशाल एवं भव्य काफिला वाराणसी के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी विनीत सेठ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर -एसएसपी के कड़े निर्देशन में थाना खुटहन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित तथा 25000/रू0 के इनामिया अपराधी को किया गिरफ्तार

    जौनपुर-दिव्यांग छात्रा को कृपाशंकर सिंह ने दिया ई-ट्राइसाइकिलपूर्व गृहराज्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के तहत सृष्टि सिंह को भेंट की इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल, चेहरे पर खिली खुशी

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर -भाषण प्रतियोगिता में अभिनव कीर्ति पांडेय प्रथममेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जौनपुर -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर छात्र/छात्राओं को पाक्सो अधिनियम-2012 के विषय में किया गया जागरूक ।

    जौनपुर -कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा पर कृषि विभाग जौनपुर द्वारा एक दिवसीय मिलेट्स मेला का आयोजन कराया गया