पुलिस व लेखपाल पर बाउण्ड्रीवाल का काम रोकने का आरोप जिलाधिकारी ने शिकायत करते हुये पीड़ित ने लगायी गुहार



सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी शारदा प्रसाद ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर लेखपाल एवं पुलिस पर जबरदस्ती बाउंड्रीवाल के काम में अवरोध पैदा किये जाने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार गांव के उनके विपक्षी द्वारा उनके पुराने मकान की जमीन पर जबरदस्ती की जा रही है जिस जमीन पर उसका घर था। अब उसे विवादित बताकर पड़ोसी जबरदस्ती कर रहे हैं जिसकी शिकायत जनसूचना पोर्टल पर की गयी थी। शिकायत करने पर एसडीएम व कानून गो ने जमीन को उनका बताया था। उसके बावजूद लेखपाल अजित कुमार व हल्का सिपाही दीनानाथ सहित अन्य लगातार अवरोध उत्पन्न करते हुये प्रताड़ित भी कर रहे हैं। ऐसे में माहौल काफी खराब बनाया जा रहा है। लेखपाल व पुलिस का यही रवैया पूरे परिवार को आहत कर रहा है। ये लोग किसी अप्रिय घटना को बढ़ावा दे रहे हैं। पीड़ित ने डीएम से आरोपियों पर उचित कार्यवाही की मांग किया है। साथ ही कहा कि लेखपाल एवं दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही हो जिससे पीड़ित के साथ न्याय हो सके।
002

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां