प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगा बड़ा मंच: सलमान शेख


दिव्यांग बच्चों के सहायतार्थ होगा यह आयोजन
जौनपुर। फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट, जारा इवेंट एवं राजेश स्नेह ट्रस्ट (दिव्यांग बच्चों का स्कूल एवं पुनर्वास) द्वारा आयोजित मिस एंड मिसेज यूपी क्वीन ग्रैंड फिनाले से पहले जौनपुर ऑडिशन
2 जून दिन रविवार को 3 से 6 बजे तक नगर के होटल रघुवंशी में होगा। उक्त अवसर पर प्रतिभाशाली बच्चियां एवं महिलाएं ब्रेन विद ब्यूटी का ऑडिशन देंगी। चयनित होने वालों को ग्रैंड फिनाले में प्रतिभाग कराया जाएगा। ग्रैंड फिनाले में मिस एवं मिसेज यूपी का टाइटल एवं 51000 नगद पुरस्कार एवं एक वीडियो एलबम दिया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुये कोरियोग्राफर सलमान शेख ने बताया कि जनपद के बाद अन्य जनपदों में ऑडिशन रखा गया है। पूरे उत्तर प्रदेश से 15 मिस एवं 10 मिसेज ग्रैंड फिनाले में प्रतिभा करेंगे। ग्रैंड फिनाले जुलाई में जौनपुर में आयोजित होना है जिसमें बॉलीवुड एक्टर एवं एक्ट्रेस भी हिस्सा लेंगे। श्री शेख ने बताया कि इसके पहले भी फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट द्वारा जनपद में तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो चुका है। 1 जून से नगर के टीडी कॉलेज रोड पर स्थित सत्यम मेडिकल के सामने बच्चों, महिलाओं, पुरुषों के लिए डांस जुंबा समर कैंप शुरू हो जा रहा है। कैंप शाम 5 बजे से किया गया है जिसमें सिखाने वाले बच्चों, महिलाओं, पुरुषों को भी ग्रैंड फिनाले के मंच पर मौका मिलेगा।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां