फायरिंग की घटना में वांछित दो बाल अपचारी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

सरायख्वाजा जौनपुर

जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायख्वाजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जान से मारने की नीयत से फायर करने के मामले में वांछित दो बाल अपचारीगण को पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।


प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा पुलिस टीम के साथ दिनांक 09 फरवरी 2026 को मु0अ0सं0–59/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्तों की तलाश में कोईरीडीहा चौराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि खानपुर अकबर में फायरिंग की घटना में शामिल दो अभियुक्त पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास मौजूद हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मुखबिर की निशानदेही पर सड़क किनारे गुमटी के पास खड़े दो संदिग्धों को पकड़ने का प्रयास किया गया। दोनों भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर 8-10 कदम के भीतर उन्हें दबोच लिया।


पकड़े गए बाल अपचारी के रूप में शिवांशु सिंह पुत्र कमलेश सिंह एवं आनंद सिंह पुत्र त्रिवेणी सिंह, निवासी ग्राम अकबर जगदीशपुर थाना सरायख्वाजा की पहचान हुई। दोनों को समय 12:50 बजे हिरासत में लिया गया। इनके विरुद्ध धारा 109(1), 3(5) बीएनएस एवं 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास बढ़ा है।

  • Related Posts

    देवो के देव महादेव संसार की करतें है रक्षा: दिलीप पटेल

    मृत्युंजय महादेव धाम में शिव की प्राण प्रतिष्ठा पश्चात हुआ जलाभिषेक देवो के देव महादेव संसार की करतें है रक्षा: दिलीप पटेल नौपेड़वा जौनपुर…

    Continue reading
    शिविर में सैकड़ों मरीजों का हुआ उपचार

    शिविर में सैकड़ों मरीजों का हुआ उपचार खुटहन जौनपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिहियां में रविवार को हिंदी भाषी फाउंडेशन सेवा संकल्प ट्रस्ट के सौजन्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फायरिंग की घटना में वांछित दो बाल अपचारी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

    देवो के देव महादेव संसार की करतें है रक्षा: दिलीप पटेल

    शिविर में सैकड़ों मरीजों का हुआ उपचार

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण

    नवागत एसएसपी ने की जनसुनवाई, फरियादियों को मिला भरोसा

    अचल संपत्ति की रजिस्ट्री में अब पैन कार्ड विवरण अनिवार्य