बच्चों को बेहतर परवरिश और संस्कार दें, माता-पिता से बढ़कर कोई नहीं – स्वामी अनिरुद्धाचार्य


जौनपुर – – पूर्वांचल की प्रसिद्ध माता शीतला चौकिया धाम में देव दीपावली की पूर्व संध्या पर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक परम पूज्य अनिरुद्ध आचार्य जी महाराज का आगमन देर शाम मंदिर प्रांगण में हुआ, कार्यक्रम आयोजक महंत विनय त्रिपाठी सहित सभी कार्य समिति के पदाधिकारियों ने उनका माल्यार्पण करके ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया! अनिरुद्धाचार्य जी ने माता शीतला रानी के दर्शन पूजन करने के पश्चात मंदिर के बगल में स्थित कुंड पर पहुंचकर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो बच्चे अपने माता-पिता का सम्मान करते हैं वह सदैव खुश रहते हैं, माता-पिता अपने बच्चों को उनके जन्म से लेकर 3 साल तक बेहतर संस्कार और परवरिश देते हैं ताकि आगे चलकर वही बच्चे अपने माता-पिता का सदैव सम्मान करें, उन्होंने कहा कि माता-पिता से बढ़कर कोई इंसान नहीं है इसलिए अपने माता-पिता को दुख नहीं देना चाहिए! अनिरुद्धाचार्य जी के द्वारा कार्यक्रम में उनके द्वारा गाए गए भजन ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया, सभी श्रद्धालु भजन पर झूमने को मजबूर हो गए!

अनिरुद्धाचार्य जी ने कहा लोगों को नशे से सदैव दूर रहना चाहिए! इस दौरान सतानंद महाराज,बृंदावन, महामण्डलेश्वर कन्केश्वरी नंद गिरि माँ,सतीश जय कृष्ण तिवारी, विशाल भारद्वाज, कार्यक्रम आयोजक श्री शीतला ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष और महंत विनय त्रिपाठी, , विनीत सेठ, अमित गुप्ता, उर्वशी सिंह अंबुजा नंद, अनिल सोनकर संजय माली, छमई गुरु, जय बिंद माली, सहित सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे!

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां