बढ़ती लोकप्रियता के चलते अब मेरे प्रचार वाहन को क्षतिग्रस्त किया जा रहा: अशोक सिंह


जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा 73 के प्रत्याशी अशोक सिंह के प्रचार वाहन को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसी को लेकर अशोक सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग किया। गुरूवार को पत्रकार वार्ता करते हुए श्री सिंह ने बताया कि जब से वह चुनाव लड़ने आए हैं, तब से उन्हें किसी न किसी तरह परेशान किया जा रहा है जिससे वह चुनाव प्रचार न कर सके। उन्होंने बताया कि आज उनकी प्रचार वाहन सरायख़्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार गांव में पहुंची थी। गांव में कुछ लोगों ने पत्थर मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिये हैं। इतना ही नहीं, वाहन पर लगे पोस्टर भी फाड़ दिये हैं। श्री सिंह ने कहा कि बढ़ती लोकप्रियता के चलते अब मेरे प्रचार वाहन को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। फिलहाल उनकी तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है।
002

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां