बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निकली जन आक्रोश रैली


जौनपुर। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे हिंसा और अत्याचार के विरोध में हिन्दू रक्षा समिति के तत्वावधान में हजारों की संख्या में एक विशाल जन आक्रोश रैली का आयोजन हुआ। यह रैली गांधी तिराहे से प्रारम्भ होकर कलेक्ट्रेट, शेषपुर, जोगियापुर, ओलन्दगंज, शाही पुल तथा कोतवाली से होते हुए सद्भावना पुल स्थित श्री नवदुर्गा शिव मन्दिर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के प्रारम्भ में भारत विकास परिषद शौर्य के अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय, विश्व हिन्दू परिषद के विमल सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, प्रज्ञा प्रवाह के सन्तोष त्रिपाठी द्वारा अत्यन्त ऊर्जा से युक्त उद्बोधन दिया गया। सभी ने अपने वक्तव्य में बांग्लादेश में हो रहे अत्यन्त पीड़ायुक्त नरसंहार का विरोध किया और सो रहे हिन्दुओं को एकजुट होकर जागृत होने का संदेश दिया। सनातन संस्कृति, हिन्दू समाज, मठों इस सबकी रक्षा करने का आह्वान किया। वन्दे मातरम् और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ रैली का प्रारम्भ किया गया।

इस रैली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अजीत जी, जिला प्रचारक रजत जी, प्रान्त प्रचारक प्रमुख रामचन्द्र जी, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधु प्रकाश शुक्ल, फलाहारी महाराज, सुशील मिश्र, दया निगम, अतुल मिश्र, नीरज श्रीवास्तव, सन्तोष सिंह, पंकज सिंह, डा. अमरनाथ पाण्डेय, डा. कीर्ति सिंह तथा विभिन्न संगठनों भारत विकास परिषद शौर्य, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, हिन्दू महासभा, व्यापार मण्डल, श्री दुर्गा पूजा महासमिति, जेसीआई, रोटरी, लायन्स सहित तमाम संगठनों के लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां