बेरोजगार युवक/युवतियों के लिये आवेदन आमंत्रित


जौनपुर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुभाग-2 के शासनादेश द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए निःशुल्क संचालित ‘ओ’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण उ0प्र0 लखनऊ के पत्र द्वारा द्वितीय चरण के अन्तर्गत प्रशिक्षार्थियों के आवेदन से लेकर प्रशिक्षण प्रारम्भ होने तक के लिए समय सारिणी निर्गत की गयी है। निर्गत समय-सारिणी के क्रम में 20 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक अन्य पिछड़े वर्गों के इच्छुक युवक/युवतियों द्वारा वेबसाइट  पर ‘ओ’ लेवल/सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु आनलाइन आवेदन भरे जायेंगे। योजनान्तर्गत ‘ओ’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण शुल्क क्रमशः रु0 15,000 एवं रु0 3,500 तक विभाग द्वारा वहन किया जायेगा। कम्प्यूटर प्रशिक्षण का प्रवेश माह जुलाई एवं जनवरी होगा। ‘ओ’ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि 1 वर्ष होगी। ‘सी0सी0सी0’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि 3 माह होगी। प्रशिक्षार्थी के माता-पिता/अभिभावक की सकल वार्षिक आय (ग्रामीण/शहरी क्षेत्र) रु0 1,00,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रशिक्षार्थियों की आधार आधारित बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य है। शासनादेश के अनुसार उपर्युक्त अर्हता रखने वाले युवक/युवतियों रखने वाले व्यक्ति वेबसाईट पर 20 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक आनलाइन आवेदन एवं शैक्षिक सहित अन्य अभिलेखों को अपलोड करते हुये आवेदन पत्र दो प्रतियों में विकास भवन स्थित पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करना सुनिश्चित करें। यदि आवेदन कार्यालय में प्राप्त नहीं होता है तो ऐसे प्रशिक्षार्थी का आवेदन निरस्त माना जायेगा। प्रशिक्षणार्थियों द्वारा आनलाइन भरे गये आवेदन पत्र की हार्ड कापी जमा करने की अन्तिम तिथि 01 दिसम्बर 2025 है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां