भाजपा ने मनाया कारगिल विजय दिवस और मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम

जौनपुर : भाजपा ने कारगिल विजय दिवस और मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम के तहत जौनपुर सदर विधानसभा में सिपाह स्थित रिवर व्यू होटल मे बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि 26 जुलाई का दिन कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को समर्पित है।

यह दिन भारतीय सेना की वीरता, बहादुरी, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। यही वह दिन है जब भारत के जांबाज सैनिकों ने अपने शौर्य और पराक्रम से पाकिस्तानी सेना को धूल चटा दिया था। आज भी इस दिन को याद कर प्रत्येक भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। जब भी सपा और कांग्रेस का गठजोड़ हुआ है तब-तब कोई न कोई आतंकी हमला हुआ है। लेकिन भाजपा के सरकार में कही गलती से पटाखा भी फूट जाता है तो पाकिस्तान सबसे पहले बोलने लगता है इसमें कि मेरा हाथ नही है। उन्होंने कहा ये नया भारत है पहले किसी को छेड़ता नही और अगर कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ता भी नही।

लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम मे कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी के लिए यह गर्व का विषय है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर देश के मतदाताओं ने भाजपा के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चौमुखी विकास हुआ है और आगे भी विकास होता रहेगा मुझे सांसद बनने का मौका नही मिला फिर भी मै जौनपुर के विकास के बारे मे सॉचता हु और हर संभव प्रयास करुँगा कि जौनपुर का विकास कैसे हो।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि 3 मई 1999 को पाकिस्तान ने कारगिल की पहाड़ियों पर 5 हजार से ज्यादा सौनिकों के साथ घुसपैठ कर कब्जा जमा लिया था। जब 5 मई के दिन भारतीय सेना गश्त पर निकली, तो पाक सेना द्वारा भारतीय सेना के पांच जवानों को बंधक बनाकर यातनाएं देकर मार दिया गया। इसके बाद पाकिस्तानी घुसपैठियों को कारगिल से खदेड़ने के लिए ‘ऑपरेशन विजय’ चलाया गया। इस युद्ध में 2 लाख भारतीय सैनिकों ने हिस्सा लिया था और ये युद्ध 60 दिनों तक चला था। 26 जुलाई 1999 के दिन आधिकारिक रूप से कारगिल युद्ध समाप्त हुआ और भारत की जीत विजयगाथा हर ओर गाई गई। तभी से हर साल 26 जुलाई के दिन को कारगिल विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भय मुक्त समाज की स्थापना प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद हुई आज आधी रात में भी महिलाएं भय मुक्त होकर के अपने कामों को निपटाती हैं। उनके घर वालों को अपने बहू बेटियों के बाहर जाने पर भी कोई आपत्ति इसलिए नहीं होती क्योंकि उन्हें पता है कि प्रदेश में अब योगी की सरकार है। उन्होंने आगे कहा कि पूरा देश आज कारगिल विजय दिवस मना रहा है। इसी कड़ी में बिहार के औरंगाबाद के शहीद शिव शंकर प्रसाद गुप्ता की शहादत को सलाम ना किया जाय तो बेमानी होगी
इस शहीद ने दुश्मनों की बंकर पर अपने पूरे शरीर पर विस्फोटक बांध कर हमला कर दिया था। इस दौरान वह शहीद हो गए थे औरंगाबाद के लाल के शहादत की कहानी आंखों में आंसू ला देती है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने की उक्त अवसर पर सुशील मिश्रा पीयूष गुप्ता अमित श्रीवास्तव रामसूरत मौर्य एव समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न