मंडलायुक्त ने डीएम की मौजूदगी में विशेष प्रगाढ़- पुनरीक्षण के संदर्भ में की समीक्षा बैठक

जौनपुर, – आयुक्त वाराणसी मंडल/रोल प्रेक्षक श्री एस. राजलिंगम जी की अध्यक्षता में तथा जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

          आयुक्त/रोल प्रेक्षक के जनपद आगमन पर जिला निर्वाचन अधिकारी तथा राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण द्वारा पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया गया।

           आयुक्त/रोल प्रेक्षक जी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में ड्राफ्ट पब्लिकेशन हो चुका है, आलेख्य मतदाता सूची में जो भी त्रुटियां है उनपर दावे और आपत्तियां ली जा रही है, जिनकी मैपिंग अभी नहीं हो पाई है, सुनवाई के लिए नोटिस निर्गत की जा रही है तथा नियत तिथि पर सुनवाई हेतु बुलाया जा रहा है। जो लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज है उसको सही किया जा रहा है जिससे त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि प्राप्त दावे और आपत्तियों पर माननीय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सत्यापन और नियमानुसार जांच के उपरांत ही अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने राजनैतिक दलों से सहयोग की अपेक्षा की।

                राजनैतिक दल के प्रतिनिधिओ द्वारा प्रेक्षक  को अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में प्रशासन द्वारा एसआईआर के दौरान पूरा सहयोग किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेक्षक  को आश्वस्त कराया कि उनके दिये गये निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराया जायेगा। 

            बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि के रूप में जिलाध्यक्ष सपा राकेश मौर्य, भाजपा से यादवेन्द्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष कांग्रेस राकेश सिंह, सीपीआईएम से के.एस. रघुवंशी, सहित अन्य सम्मानित प्रतिनिधिगण रघुनाथ यादव, गुलाबचंद यादव, लालबहादुर पटेल, आरिफ हबीब, श्याम बहादुर यादव, विजय कुमार पटेल, पियूष गुप्ता, चन्द्रेज भारती, स्कंद कुमार पटेल, हीरालाल विश्वकर्मा, रवि यादव, जितेन्द्र यादव, जयप्रकाश पटेल, रामरतन, सुभष चन्द्र गौतम, विरेन्द्र कुमार, सहित मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उपजिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, ईआरओ सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गौशाला प्रबन्धन में बरती गयी लापरवाही के आरोप में ग्राम पंचायत सचिव दमोदरा निलम्बित

    जौनपुर 23 मार्च 2026 (सू0वि0)- जिला विकास अधिकारी जौनपुर ने अवगत कराया है कि मुख्य पशुचिकित्साधिकारी जौनपुर की जॉच में पाये गये आरोपो के…

    Continue reading
    डीएम की‌ अध्यक्षता में केराकत में हुआ तहसील दिवस का आयोजन

    जौनपुर 23 मार्च- जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में तथा पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में तहसील केराकत के सभागार में सम्पूर्ण…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गौशाला प्रबन्धन में बरती गयी लापरवाही के आरोप में ग्राम पंचायत सचिव दमोदरा निलम्बित

    डीएम की‌ अध्यक्षता में केराकत में हुआ तहसील दिवस का आयोजन

    मालगाड़ी की डिस्कपलिंग से 50 मिनट तक बाधित रहा यातायात

    पुलिस लाइन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

    गोमती नदी के विजयीपुर घाट पर बनेगा पीपा पूल

    बैंक शाखाओं में लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश