मनुष्य को तारती है कथा : प्रेम भूषण महाराज जी


केवल कान को सुख प्रदान करता है भजन-
ज्ञान प्रकाश सिंह ने कथा सुनाने का मुझे मौका दिया और आप को सुनने का
मनुष्य को अपने जीवन में कुछ पाने के लिए तपस्या करना जरूरी

जौनपुर-शहर के बी0आर0पी0 इण्टर कॉलेज के मैदान में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के पावन संकल्प से प्रायोजित 07 दिवसीय रामकथा के दूसरे दिन कथा शुरू होने से पहले मुख्य यजमान ज्ञान प्रकाश सिंह ने सपरिवार व्यासपीठ का पूजन किया और भगवान की आरती उतारी। तत्पश्चात कथा शुरू हुई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक प्रेमभूषण जी महाराज ने कहा कि भगवान की कथा गंगा जी के समान है और यह जहां उपस्थित होती हैं वह स्थानीय तीर्थ बन जाता है। मनुष्य जब तीर्थ में पहुंच जाता है तो वह अपने आप तीर्थ के प्रभाव से तर जाता है।

कुछ लोग भजन सुनकर सुख का अनुभव करते हैं, परन्तु भजन तो केवल कान को ही सुख देता है। जीव का कल्याण तो कथा ही करती है। भगवान की कथा मनुष्य को भगवान के शरण में पहुंचा देती है।
अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक प्रेम भूषण महाराज ने व्यासपीठ से ज्ञान प्रकाश सिंह की प्रशंसा की और कहा कि ज्ञान प्रकाश सिंह के चलते मुझे आप लोगों को रामकथा सुनाने का मौका मिला और आप लोगों को सुनने का अवसर मिला। धन संग्रह करने से वह बढ़ता नहीं है।

उन्होंने उदाहरण दिया कि कन्नौज में एक व्यापारी के यहां कई सौ करोड़ मिला लेकिन अगर उस धन को परमार्थ में लगाए होते तो ऐसी विडम्बना देखने को नहीं मिलती जो यज्ञ करने का मन बना ले वह परम सौभाग्यशाली है।
कथा के दूसरे दिन व्यासपीठ से रामकथा महिमा और भगवान के प्राकट्य की कथा का गायन करते हुए कहा कि रामचरित मानस में भी इसका वर्णन है कि जब हनुमान जी ने माता-सीता को भगवान की कथा सुनाई तो उनका सारा दुख भाग गया। हनुमान जी ने भगवान की कथा विभीषण की सुनाई तो उन्हें भगवान की शरणागति मिल गई। भगवान की कथा मनुष्य के हृदय के ताप को मिटाकर सभी संशय का नाश कर देती है। श्री राम कथा मनुष्य को सुखी जीवन के मार्ग और साधन प्रदान करती है। इस कलि काल में राम की कथा मनुष्य को पाप से बचाने के लिए कलमषी वृक्षों को काटने के लिए कुल्हाड़ी का कार्य करती है। कथा श्रवण करने वाला भटकने से बच जाता है और सत्कर्म में उसकी गति हो जाती है।
महाराज जी ने कहा कि हर युग में उत्पाती रहते हैं फिर भी और युग से कलयुग में उत्पातियों की संख्या बहुत कम है। यह कथा सेवा भारती के बैनर तले चल रही है।
इस मौके पर सेवा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. तेज सिंह,वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ. वेदप्रकाश, डॉ. आर एन त्रिपाठी, माउंट लिट्रा जी स्कूल के डायरेक्टर अरविंद सिंह, शिक्षक नेता प्रदीप सिंह, कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव, टीडीपीजी कॉलेज के प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह, बीआरपी के प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, अमित सिंह सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां