माँ दुर्गा जी विद्यालय के छात्र प्रखर मौर्या का हुआ आईआईटी कानपुर में चयन


जौनपुर – माँ दुर्गा जी विद्यालय, सिद्दीकपुर के छात्र प्रखर मौर्या पुत्र कृष्ण चंद्र मौर्या ने जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा पास कर आईआईटी कानपुर में दाखिला पाने में सफल रहें। इसकी सूचना मिलने पर विद्यालय के प्रबंधतंत्र, अध्यापकों व परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सूर्यांश प्रकाश सिंह ने प्रखर उसके शिक्षकों एवं परिवार को इस सफलता पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि प्रखर शुरू से ही बहुत मेहनती विद्यार्थि रहा, उसने सीबीएसई की इंटरमीडिएट की परिक्षा 96.4% अंकों के साथ पास कर विद्यालय व जिले में भी उत्कृष्टता सूचि में जगह बनाई थी। प्रखर के पिताजी पेशे से लेखपाल हैं जिन्होंने इस सफलता पाने पर विद्यालय के शिक्षकों को धन्यवाद दिया।


वहीं प्रखर ने इस सफलता का श्रेय अपने विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन व माता पिता के आशिर्वाद को दिया।

  • Related Posts

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    जौनपुर- भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज भाजपा कार्यालय पर विधानसभा स्तरीय नारी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम…

    Continue reading
    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    जौनपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, हमाम दरवाजा का सीबीएसई बोर्ड कक्षा-10 (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष…

    Continue reading

    You Missed

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    टीडी इंटर कॉलेज में विकास कार्यों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित

    आज मनाई जाएगी स्व. अशोक कुमार सिंह की पंचम पुण्यतिथि

    वरिष्ठ भाजपा नेता रामआसरे सिंह का निधन, शोक की लहर

    नगर पंचायत जफराबाद में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती