माफिया व समाजवादी पार्टी का चोली दामन का सम्बन्ध, इन्हे समाप्त करके ही लेगे दम-सीएम,योगी आदित्य नाथ

–जौनपुर – माफिया व समाजवादी पार्टी का सम्बन्ध चोली दामन का रहा है,गरीबों के खून को चूसने वाले माफियाओं को खत्म करके ही रहेंगे । उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जौनपुर – लोकसभा क्षेत्र- 73 के विधान सभा शाहगंज स्थित नेशनल इंटरमीडिएट कॉलेज पट्टीनरेंद्रपुर के प्रांगण में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही ।  उन्होंने कहा कि जौनपुर की इत्र की सुगंध इमरती की मिठास के साथ जौनपुर के लोग जहां भी हैं वहां मिठास ही पैदा करते हैं इसलिए भाजपा लोकसभा चुनाव में कृपा शंकर सिंह को प्रत्याशी के रुप में उतारा है । आपका जाना पहचाना चेहरा है और इनकी पहुंच भी बहुत ऊपर तक है और जौनपुर को मुंबई जैसा चमका देने के लिए ही इन्हें जौनपुर से प्रत्याशी बनाया गया है ।
जैसे विधान सभा चुनाव में शाहगंज से ऐसा मोटा विधायक दिए हैं जो प्रदेश सरकार से विकास कार्य तो करवाता ही है और केंद्र सरकार से भी विकास की गाथा लिख रहा है आज शाहगंज में एनेथाल प्लांट लग रहा है जिससे हजारों युवाओं को नौकरी मिलेगी ।
प्रदेश सरकार के हमारे सहयोगी गिरीश चंद्र यादव ,बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र, शाहगंज के विधायक रमेश सिंह ने मेरे पास आये और बोले की हमारे यहां मेडिकल कॉलेज का कार्य जल्द पूर्ण हो जाए मैंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए धन की कमी नहीं आने पाएगी और मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो गया है। 
सपा बसपा की सरकारों में बेटी व्यापारी किसान सुरक्षित नहीं थे और सरकार माफिया आतंकवादियों के पास नतमस्तक थी और आज यूपी में अब दंगा कर्फ्यू नहीं होता है दंगा कर्फ्यू करने वाले का राम नाम सत्य हो गया उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष कहते हुए कहा कि जब सपा बसपा कांग्रेस इंडी गठबंधन के रूप में एक होते हैं तो देश के लिए ठीक नहीं होता है जब उनकी सरकारें संयुक्त रूप से थी तो अयोध्या वाराणसी लखनऊ कचहरी जैसे आतंकवादी घटनाएं होती थी और सपा पार्टी के गुंडे गरीबों के अनाज खा जाते थे और अब औरंगजेब की आत्मा कब्र में जा चुकी है, उसे वापस बाहर नहीं आने देगी । कांग्रेस की सरकार जहां है वहां पिछड़ी जातियों के आरक्षण कोटे में सेंध लगाकर उनका हक छीनकर मुसलमान को दे रहे है लेकिन बीजेपी मुस्लिम होने के नाते किसी को आरक्षण नहीं देने देगी ।
इस दौरान सभा को प्रदेश सरकार के युवा खेल कूद कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव, बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ,शाहगंज विधायक रमेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह, आर एन त्रिपाठी, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ,पूर्व विधायक बांकेलाल सोनकर ,भाजपा नेता विजय  सिंह, पूर्व चेयरमैन शाहगंज ओमप्रकाश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल,  जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने भी संबोधित किया ,संचालन सुनील तिवारी ने किया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां