मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने वृहद गो संरक्षण केंद्र मैनुद्दीनपुर बक्सा और अस्थाई गो आश्रय स्थल सादनपुर बक्सा का किया निरीक्षण    

जौनपुर – शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के निर्देशन में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ओ.पी. श्रीवास्तव द्वारा वृहद गो संरक्षण केंद्र मैनुद्दीनपुर बक्सा और अस्थाई गो आश्रय स्थल सादनपुर बक्सा का निरीक्षण किया गया।   

 

                         निरीक्षण के दौरान गौशाला में साफ-सफाई अच्छी पाई गई। उन्होंने गोवंशो को गुड़ एवं केला खिलाया। गौशाला परिसर में छितवन, आंवला एवं गोल्ड मोहर के 01-01 पेड़ लगाए गए। गौशाला में एक गोवंश बीमार था, जिसका उपचार संबंधित पशु चिकित्साधिकारी द्वारा नियमित रूप से इलाज किया जा रहा है, शेष सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए। गौशाला में कुल 204 गोवंश संरक्षित हैं। भूसा, चुन्नी, चोकर तथा हरा चारा (चरी) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला।

                     अस्थाई गो-आश्रय स्थल सादनपुर बक्सा जौनपुर के निरीक्षण में 126 गोवंश संरक्षित मिले, सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए, भूसा लगभग 28 कुंतल, 22 बोरी चुन्नी तथा हरा चारा के रूप में नेपियर घास 03 बिस्वा में लगी है। 10 से 12 बिस्वा में नेपियर घास लगाने हेतु खेत जोता गया है, उसे तत्काल कल तक लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

  • Related Posts

    शहर की प्रतिष्ठित ‌ फर्म गहना‌ कोठी के तीनों फर्मों‌ पर‌ ग्राहकों की भारी भीड़, जमकर हुई ज्वेलरी की खरीदारी

    जौनपुर—शहर की प्रतिष्ठित फर्म गहना कोठी के तीनों ज्वेलरी शाप पर आज धनतेरस के पावन पर्व ज्वैलरी खरीददारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । बता दे कि आज शहर में…

    दिवाली पर भावनात्मक रूप से समृद्ध घर वापसी

    जौनपुर: इस दिवाली को लाखों भारतीयों के लिए भावनात्मक रूप से समृद्ध घर वापसी बना दिया है, जिसमें एक दिल को छू लेने वाला दोहरा एआई-संचालित डिजिटल कैंपेन है जो…

    You Missed

    शहर की प्रतिष्ठित ‌ फर्म गहना‌ कोठी के तीनों फर्मों‌ पर‌ ग्राहकों की भारी भीड़, जमकर हुई ज्वेलरी की खरीदारी

    दिवाली पर भावनात्मक रूप से समृद्ध घर वापसी

    राज्यमंत्री  के सतत प्रयास से प्रदेश के उपनिबंधक कार्यालयो में सुरक्षा की दृष्टि से 380 भूतपूर्व सैनिक/ होमगार्ड होंगे तैनात 

    जिलाधिकारी के नेतृत्व, विश्वास एवं प्रयास से समर्थ पोर्टल पर अपने सुझाव देने में जनपद पहुंचा शीर्ष पर

    स्वदेशी सामानों की खरीददारी से होगा अपना देश मजबूत- जिलाधिकारी’

    खुशखबरी आलू बीज पर सरकार ने दी 800 रू0 प्रति कुंतल की छूट