प्रियंका विश्वकर्मा ने नेट क्वालीफाई करके परिवार का बढ़ाया मान


मां गायत्री गृहणी हैं तो पिता गन्ना विभाग बहराइच में दे रहे सेवा
जौनपुर। “कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों”। उक्त पंक्ति महान कवि दुष्यन्त कुमार की है जो जौनपुर की होनहार बाला प्रियंका विश्वकर्मा पर सटीक बैठ रहा है। बता दें कि प्रियंका ने पॉलिटिकल साइंस से नेट क्वालीफाई कर लिया जिसकी जानकारी होने पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गयी। सभी लोगों ने प्रियंका को मिठाई खिलाकर बधाई दिया तो शुभचिन्तकों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। बताते चलें कि असिस्टेंट प्रोफेसर जे.आर.एफ. के लिये चयनित प्रियंका की माता गायत्री विश्वकर्मा गृहणी हैं एवं पिता राजेश विश्वकर्मा गन्ना विभाग बहराइच में एससीडीआई पद पर सेवा दे रहे हैं।

इस बाबत पूछे जाने पर प्रियंका ने बताया कि वह घर पर ही रहकर तैयारी की है। गुरूजनों एवं माता—पिता के आशीर्वाद से आज नेट क्वालीफाई किया। वहीं सिद्दीकपुर के पास स्थित उनके आवास पर शुभचिन्तकों की भीड़ एकत्रित हो गयी जहां सभी ने मिठाई खिलाकर प्रियंका को बधाई देते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां