जफराबाद विधायक ने कस्तूरबा बालिका आवासीय इण्टर कालेज का भूमि पूजन व शिलान्यास किया

4.5 करोड़ की लागत से बनने जा रहे बालिका विद्यालय को लेकर लोगो ने विधायक के जनहितकारी पहल को सराहा-

जौनपुर–जफराबाद विधान सभा क्षेत्र के विधायक व प्रदेश सरकार के पूर्व काबीना मंत्री जगदीश नारायण राय ने ग्राम पंचायत धर्मापुर मे 4.5 करोण की लागत से बनने जा रहे कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय का भूमिपूजन व शिलान्यास किया।

क्षेत्र के लोगो ने विधायक के इस जनहितकारी कदम को काफी सराहा है।लोगो का मानना है की इस आवासीय बालिका विद्यालय के खुल जाने से प्रतिभाशाली व आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओ को काफी सहूलियत होगी। इस कार्य को तत्काल जनहित मे प्रारम्भ किए जाने के सन्दर्भ मे विधायक जफराबाद ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र भी लिखा है। विधायक ने विद्यालय के भूमि पूजन के अवसर पर लोगो को आश्वस्त किया की विद्यालय बनने के लिए धन की कमी नही आएगी,मेरे स्तर से हर तरह से पूरा सहयोग रहेगा। इस विद्यालय के निर्माण का जिम्मा कार्यदाई संस्था ग्रामीण अभियंत्रण सेवा बिभाग का है।

बता दे की विद्यालय के भूमिपूजन व शिलान्यास के बाद मौके पर मौजूद लोगो ने विधायक को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी धर्मापुर कृष्ण मोहन यादव व धर्मापुर ग्राम प्रधान जय हिंद यादव समेत तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह