मेरा देश महान है देशभक्ति गीत का हुआ प्रीमियर

जनपद के लोगों ने एक सुर में गया मेरा देश महान है

मोहम्मद हसन डिग्री कॉलेज में हुआ प्रीमियर, सभी ने सराहा

जौनपुर। नगर के मोहम्मद हसन डिग्री कॉलेज में मंगलवार को मेरा देश महान है देशभक्ति गीत का प्रीमियर हुआ। गीत जनपद के विभिन्न स्थानों पर शूट किया गया है। इसमें जिले के समाजसेवी व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया।


कार्यक्रम को मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी शैलेंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि देशभक्ति गीतों से तनमन में नई ऊर्जा का संचार होता है। गीत को बहुत ही शानदार ढंग से फिल्माया गया है। सराहनीय कार्य के लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस तरह के देशभक्ति गीत ज़रूर बनना चाहिए। विशिष्ट अतिथि टीआई जीडी शुक्ला ने कहा कि पुलिस परिवार में देश सेवा कूट कूट कर भरी रहती है। गीत के माध्यम से जो देशभक्ति दिखाई गई है वो सराहनीय है। ऐसी गीत बनते रहने चाहिए।

गीतकार अनीस जहां ने कहा कि देशभक्ति गीत के माध्यम से युवाओं में ऊर्जा भरी जा सख्ती है। इसके पूर्व कार्यक्रम के अध्यक्ष व कॉलेज के प्राचार्या डॉ अब्दुल कादिर खां ने सभी का स्वागत और किया। आये हुए अतिथियों को गीत के डायरेक्टर सागर शान ने शाल और मोमेंटो देकर स्वागत किया। लखनऊ से आये सागर शान ने आभार जताते हुए कहा कि वे जौनपुर के ही मूल निवासी हैं। देशभक्ति गीत के माध्यम से हर किसी को जोड़ा जा सकता है। जब देश की बात आती है तो हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई समेत सभी धर्म के लोग एकसाथ खड़े दिखाई देते हैं।


रिदम एंटरटेनमेंट बैनर के तले निर्मित मेरा देश महान है गीत को सभी ने सराहा। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। गीत में रवींद्र सिंह ज्योति, आशीष माली,, डॉ विवेक श्रीवास्तव, डॉॅ अंजू कनौजिया वासु अग्रहरि, प्रदीप राकस्टार, सुराज सिंह आदि की भागीदारी रही। कार्यक्रम मे, राजेंद्र सिंह, दुर्गेश सिंह, नेहा सिंह, हर्ष वर्धन रघुवंशी, वासु अग्रहरि, विशाल सेठ, मिनाज शेख, डॉ जीवन यादव, सरला महेश्वरी, आकांक्षा दिवेदी, शालिनी सिंह, मनु सिंह, अब्दुल्लाह तिवारी आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां