रघु राय की फोटो पत्रकारिता पर अमित मिश्रा की हुई शोध मौखिकी

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के शोधार्थी अमित मिश्रा की पीएच.डी. मौखिकी का आयोजन मंगलवार को हुआ। शोध का विषय सामाजिक यथार्थ का प्रस्तुतीकरण और समकालीन फोटो पत्रकारिता (रघु राय की फोटो पत्रकारिता के विशेष संदर्भ में) है। यह शोध जनसंचार विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार के निर्देशन में पूरा हुआ है। इस शोध के माध्यम से उन्होंने भारतीय समाज में सामाजिक यथार्थ की वास्तविकता को रघुराय की फोटोग्राफी के दृष्टिकोण से समझने का प्रयास किया है।

शोधार्थी ने अपने शोध में रघुराय की तस्वीरों के माध्यम से समाज के विभिन्न पहलुओं का विश्लेषण किया है। उन्होंने यह दर्शाने का प्रयास किया है कि कैसे रघु राय की फोटो पत्रकारिता ने समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों को उजागर किया है। उन्होंने अपने शोध में रघुराय की फोटोग्राफी के तरीकों और दृष्टिकोणों का अध्ययन किया और यह बताया कि कैसे ये तस्वीरें समाज की वास्तविकता को समझने और उसे व्यापक जनता के सामने प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

वाह्य विशेषज्ञ के रूप में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार उपाध्याय थे। मौखिकी के दौरान विशेषज्ञों ने अमित मिश्रा के शोध की सराहना की और उनके द्वारा किए गए कार्य की गहनता और सटीकता की प्रशंसा की। साथ ही कहा कि यह शोध न केवल फोटो पत्रकारिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान है, बल्कि यह समाजशास्त्र और मीडिया अध्ययन के लिए भी एक महत्वपूर्ण संदर्भ है। इस अवसर पर वाह्य परीक्षक प्रो. अनिल कुमार उपाध्याय, प्रो. मनोज मिश्र, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ चंदन सिंह समेत विभाग के सभी लोग शामिल थे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न