राजनीति के अजातशत्रु थे राजदेव सिंह _ अरविंद शुक्ला


जौनपुर । पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय नाथूपुर के प्रांगण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजदेव सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई । राजदेव सिंह जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि बाबू राजदेव सिंह विद्यार्थी जीवन से लेकर जीवन पर्यंत अपना जीवन देश और समाज को समर्पित कर दिया , जिसके लिए देश और समाज उनका सदैव ऋणी रहेगा

। वह अजातशत्रु के समान रहे चाहे आजादी की लड़ाई रही हो ,चाहे स्वतंत्रता के बाद भुखमरी, गरीबी एवम कुरीतियों के विरुद्ध लड़ाई रही हो । राजदेव सिंह मैट्रिक की परीक्षा के बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई हेतु काशी हिंदू विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और पंडित मदन मोहन मालवीय के आह्वान पर असहयोग आंदोलन की लड़ाई में विदेशी वस्त्रों की होली जलाकर आजादी की लड़ाई का शुभारंभ किया और गांधी जी की गिरफ्तारी के बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र आंदोलन का नेतृत्व किया । उन्होंने यूथ लीग की 1936 में स्थापना की और देश के कोने कोने से आए हुए क्रांतिकारियों को अस्त्र शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण भी मुहैया कराने का कार्य किया ।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, स्टूडेंट फेडरेशन सहित अन्य राजनैतिक दलों में सक्रिय भूमिका निभाई तथा यूथ लीग तथा सोशलिस्ट पार्टी के महामंत्री के रूप में कार्य किया । आजादी की लड़ाई में उन्होंने विभिन्न जेलों में 10 वर्षों से अधिक समय तक अपना जीवन काल कोठरी में गुजारा और आजादी मिलने के बाद दो बार लोकसभा सदस्य बनकर समाज की सेवा करते रहे ।
कार्यक्रम का प्रारंभ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला द्वारा राजदेव सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के साथ शुरू हुआ ।

जयंती समारोह में मुख्य रूप से भारती सिंह, रेनू सिंह, राममिलन ,अनिल कुमार, श्वेता पाल, ऋतु गौड़, आकांक्षा मौर्य, खुशबू चौरसिया ,शालू निषाद ,प्रवेश सिंह, समीक्षा सिंह, संजू यादव सहित अनेक गणमान्य ग्रामवासी एवम छात्र छात्राएं उपस्थित रही ।


कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद शुक्ला एवम संचालन राम मिलन ने किया ।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां