सात लाख किसानों के खाते में जाएगी 18वी किस्त


जौनपुर – किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए भारत सरकार ने किसान सम्मन निधि योजना लागू की है जिसमें हर पात्र किसान को एक वर्ष में तीन समान किस्तों में एक वर्ष में कुल छः हजार रुपये आर्थिक सहयोग प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वी किस्त शनिवार को प्रधानमंत्री जी द्वारा महाराष्ट्र से जारी की जाएगी जिसमें जनपद के लगभग सात लाख किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की किस्त प्राप्त होगी।
              उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग होगी, जनपद के 21 विकास खण्डों में लाइव स्ट्रीमिंग कराने की तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। जहां किसान पूर्वाह्न 11.30 बजे से प्रसारण देखेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के 633639 किसानों को 17वी किस्त प्राप्त हुई थी। अभियान चलाकर किसानों की भूमि सत्यापन, ई-केवाईसी, आधार सीडिंग कराया गया जिससे 18वी किस्त में अतिरिक्त 66 हजार किसान लाभान्वित हो रहे है जो अभी तक योजना से वंचित थे। 21 ब्लाकों के अतिरिक्त दोनों केवीके पर भी लाईव स्ट्रीमिंग द्वारा किसानों को प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को सुनाने की व्यवस्था की गई है।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह