राजस्व वादों एवं आईजीआरएस के निस्तारण को लेकर हुई बैठक


जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र मांदड़ के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान एवं मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद के उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व वादों एवं आईजीआरएस के निस्तारण के संबंध में बैठक हुई। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व ने समस्त राजस्व से संबंधित लंबित वादों की समीक्षा करते हुए शासन की मंशानुरुप शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। साथ ही धारा 24, 34, 80 और 116 के वादों के निस्तारण पर विस्तृत चर्चा करते हुए निर्देशित किया कि अतिशीघ्र समस्त पुराने वादों का निस्तारण किया जाय।

आईजीआरएस के समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों को ससमय निस्तारित करते हुए प्रार्थी से दूरभाष पर वार्ता करते हुए शिकायत के निस्तारण के सम्बन्ध में जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। प्राप्त शिकायत किसी भी दशा में डिफॉल्टर न होने पाये एवं ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाय। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन फीड बैक अवश्य प्राप्त कर लिया जाय। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, उपजिलाधिकारीगण, तहसीलदारगण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न