राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के घर पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रीदिवंगत पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस


सरायख्वाजा, जौनपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के घर आयोजित तेरहवी में समसपुर पनियरिया पहुंचे जहां उनके पिता सवधु यादव के निधन पर शोक जताते हुये उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि दिया। इसके बाद वह सीधे घर के अन्दर उनकी माता रजपत्ती समेत परिजनों से मुलाकात किया और उन्हें ढाढस बंधाते सत्वना दिया।
इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुये कहा कि मैं महाकाल की धरती से हूं। बाबा विश्वनाथ की धरती पर आया था। यहां दर्शन पूजन के बाद में अपने मित्र राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र के पिता के निधन पर श्रद्धांजलि देने आया था। इसके बाद मीडिया के सवालों का जवाब न देते हुये वह सीधे चले गये। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र, एसडीम सदर संतवीर सिंह, बदलापुर विधायक रमेश सिंह, शाहगंज विधायक रमेश मिश्रा, जिला मंत्री राजीव सिंह दादा, जिला पंचायत सदस्य श्याम बाबू यादव, प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन, श्याम मोहन अग्रवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां