राष्ट्र हित में शत—प्रतिशत मतदान करे स्वर्णकार समाज: धनन्जय सिंह,पूर्व सांसद


जौनपुर स्वर्णकार समाज की बैठक हुई जहां जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने समाज के बंधुओं से शत—प्रतिशत मतदान करने के लिए अपील किया। साथ ही यह भी कहा कि यह चुनाव राष्ट्रीय चुनाव है। इस चुनाव से राष्ट्र की दिशा और दशा तय होती है। आज पूरे विश्व की निगाह भारत के चुनाव पर है। स्वर्णकार समाज हमेशा से राष्ट्र हित में सदैव मतदान करता आया है। आने वाले 25 मई को मतदान के दिन भी करेगा।
बैठक में लोगों ने आग्रह किया कि चुनाव के दिन 10 बजे तक आप लोग अपना, घर, परिवार, इष्ट—मित्र, पडोसियों का भी मतदान करा दें। बैठक का संचालन मानिक सेठ ने किया। इस अवसर पर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सेठ, सुनील सेठ, अजीत सोनी, संतोष सेठ, , चंद्र प्रताप सोनी, अनिल सेठ, मुन्ना लाल सेठ, महेश सोनी, कृपानाथ सेठ, मोनू सेठ, विनोद सेठ, बंशीधर वर्मा, कृष्ण कुमार सेठ, सन्नी वर्मा, प्रियम वर्मा, मनोज सोनी, सुन्दर सेठ, विनय बरौतिया, सचिन सोनी, राजकुमार सेठ सहित तमाम स्वर्णकार बंधु उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह