लग्जरी कार से कर रहे थे गोवंश की तस्करी, तीन अन्तर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार

जौनपुर— अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सरपतहां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने तीन अन्तर्जनपदीय गोवंश तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लग्जरी स्कॉर्पियो कार (UP60BA6740), दो चाकू और दो गोवंश (एक बछड़ा व एक बछिया) बरामद किए हैं, जिन्हें क्रूरता पूर्वक बांधा गया था।
जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह व शैलेश कुमार सिंह मय हमराह टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग के दौरान कम्मरपुर मोड़ पर समोधपुर की तरफ से आ रही संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में क्रूरतापूर्वक बांधे गए दो गोवंश मिले। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान जावेद उर्फ सोनू पुत्र मो. जहीर निवासी फतेहपुर लोहनपुर थाना मेहनगर, शकील पुत्र मुख्तार निवासी बिन्द्रा बाजार गौरी थाना गंभीरपुर (दोनों जनपद आजमगढ़) तथा शत्रुघन उर्फ डब्लू यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी पूरापतोही मगही थाना भीमपुरा जनपद बलिया के रूप में हुई।

तीनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 285/2025, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम एवं 4/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार तीनों अभियुक्त अन्तर्जनपदीय गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं, जिनके विरुद्ध आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ व जौनपुर जनपदों में गोवध निवारण, शस्त्र एवं गैंगस्टर एक्ट सहित दर्जनों गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां