वायरल विडीओ को लेकर आक्रोशित व्यक्ति ने दोस्त की डंडे से हमलाकर किया हत्या,आरोपी गिरफ्तार

जफराबाद

क्षेत्र के नगर पंचायत कजगाव के रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार को वायरल विडीओ को लेकर एक व्यक्ति ने अपने दोस्त डंडे से मारकर हत्या कर दिया।घटना से हड़कम्प मच गया।
ऊक्त नगर पंचायत के कंतापुर मुहल्ले के निवासी गुरुप्रसाद यादव 45 वर्ष पुत्र मेवालाल यादव तथा माधोपट्टी मुहल्ले के निवासी ओमकार सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह ने उक्त रेलवे क्रासिंग पर स्थित एक नाश्ते के ठेले पर बैठे थे।बताया जाता है दोनो ने शराब पी रखा था।अचानक आरोपी ओमकार सिंह ने ठेले के पास रखे एक डंडे से गुरुप्रसाद के ऊपर हमला कर दिया।हमले में गुरुप्रसाद का हाथ,पैर तथा सिर व,सीने पर काफी गम्भीर चोट आयी।वह मौके पर गिर गया।इसकी सूचना गुरुप्रसाद के पुत्र को पता चली।वह तत्काल मौके पर गया।वह एम्बुलेंस से पिता को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गया।जहां उपचार के दौरान गुरुप्रसाद की मौत हो गई।घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल मौके पर पहुंच गए।उन्होंने आरोपी ओमकार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।घटना को लेकर एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने कहा कि मृतक गुरुप्रसाद तथा ओमकार शराब के नशे में धुत थे।किसी बात को लेकर ओमकार ने गुरुप्रसाद पर डंडे से हमला कर दिया।जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान गुरुप्रसाद की मौत हो गयी।आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां