विकसित उत्तर प्रदेश में विकसित जनपदों का योगदान निर्धारित: डा. अग्निहोत्री


जौनपुर। राज्य सूचना आयुक्त डॉ० दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि विकसित भारत में विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित उत्तर प्रदेश में विकसित जनपदों का योगदान निर्धारित है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में कहा कि इस जनपद के विकास का लक्ष्य भी सम्मिलित प्रयासों से पूरा होगा। इसमें जन सूचना अधिकारियों को भी अपने स्तर से जिम्मेदारी का निर्वाह करना होगा। उन्हें न्यूनतम समय में आवेदकों को सूचना प्रदान कर उनकी समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। यह आगामी 25 वर्षों की कार्ययोजना से जुड़ने का अवसर है। आज भारत एक नये भारत के रूप में बढ़ रहा है। वैश्विक मंच पर भारत वर्तमान में दुनिया की सबसे तेजी के साथ उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश में भी सैकड़ों योजनाएं विकसित भारत के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान सुनिश्चित करेंगी। जौनपुर में आधारभूत संरचना का व्यापक संजाल स्थापित हो रहा है। एक जिला एक उत्पाद से स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिली है। ऐसे में जन जन सामान्य की समस्याओं का समाधान भी होना चाहिए। जन सूचना अधिकारियों को इसके प्रति सजग रहकर सहभागी बनना चाहिए।
  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां