विद्युत आपूर्ति ठीक ढ़ग से न होने नगर पंचायत में मचा हाहाकार

नगर पंचायत में विद्युत आपूर्ति ठीक कराने के लिए विधायक को दिया ज्ञापन।

जौनपुर। मल्हनी विधान सभा क्षेत्र के नगर पंचायत कचगांव में विद्युत आपूर्ति ठीक ढंग से न होने के कारण लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। भीषण गर्मी से लोग परेशान है। नगरवासियों द्वारा इस विकट समस्या को लेकर सरदार सेना सामाजिक संगठन के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के नेतृत्व में सोमवार को मल्हनी विधायक लकी यादव को को ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने मल्हनी विधायक को ज्ञापन देते हुए मांग किया कि इस भीषण गर्मी में विद्युत विभाग द्वारा भीषण कटौती की जा हा रही है, जिससे सभी नगरवासी हाल-बेहाल व परेशान हैं। विद्युत कटौती किसानों के लिए भी समस्या बना हुआ है, जबकि इस समय धान रोपाई का समय चल रहा है। जिलाध्यक्ष ने विधायक से मांग किया कि इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराया जाये ताकि लोगों को भीषण गर्मी में राहत मिल सके। इस दौरान मनीष कनौजिया, विनय गुप्ता, मुन्ना लाल, धीरज यादव, निलेश मौर्या, राजेश कुमार, विपिन कुमार,गुड्डू शर्मा, आशुतोष मौर्या, रितिक यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां