विश्व नर्सेज डे पर आशीर्वाद नर्सिंग कॉलेज में रंगारंग कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने बांधा समां

जौनपुर- आशीर्वाद नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज, छितौना (जलालपुर) में सोमवार को विश्व नर्सेज डे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार और डॉ. अंजू कन्नौजिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिवस पर मनाया जाने वाला विश्व नर्सेज डे हमें यह प्रेरणा देता है कि मरीजों की सेवा पूरी संवेदनशीलता और समर्पण के साथ की जाए। नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सबसे पवित्र माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने डांस, गायन, मिमिक्री और प्रेरणादायी नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में नर्सिंग पेशे के महत्व और मरीजों के प्रति समर्पण को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अशोक कुमार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कनौजिया उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री आर.डी. चौधरी ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ सदस्य श्री राजेंद्र प्रसाद, श्यामजीत यादव और अवधेश शुक्ला उपस्थित रहे। स्टाफ में पवन कुमार यादव, दीपक कन्नौजिया, अभिनव मौर्या, उप-प्रधानाचार्या रीना वर्मा तथा शिक्षिकाएं सुनीता, नेहा, अस्मीन, शिवांगी यादव, निधि, मोनिका, पूनम, संजना, रिंकी गुप्ता और शिवांगी भारद्वाज मौजूद रहीं।

कार्यक्रम का संचालन छात्राएं गजाला बानो और स्नेहा मौर्या ने किया। अंत में केक काटकर विश्व नर्सेज डे की खुशियां साझा की गईं और अध्यक्षीय संबोधन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

  • Related Posts

    पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय भटका बालक सकुशल परिजनों से मिला

    जौनपुर – जफराबाद थाना पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए भटके हुए 8 वर्षीय बालक को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया।…

    Continue reading
    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

    जौनपुर – जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जन सुनवाई कक्ष में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी (डीसीडीसी) की बैठक सम्पन्न हुई।

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय भटका बालक सकुशल परिजनों से मिला

    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

    पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं हेतु निःशुल्क ’ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित

    शाहगंज पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी,05 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये का इनामिया वांछित हृदयनारायण मिश्र को किया गया गिरफ्तार

    उमस भरी गर्मी के बीच बारिश ने दी राहत, मौसम हुआ सुहाना

    पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा आसान, जल्द शुरू होगा नया पोर्टल