व्यापार मंडल ने नजूल भूमि को फ्री होल्ड करने की मांग मुख्यमंत्री से किया


जौनपुर–उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्रा के आह्वान पर पूरे प्रदेश में नजूल भूमि को फ्री होल्ड करने की मांग किया गया, इस कड़ी में जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी कार्यालय जौनपुर के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से यह मांग कर रहा है की उत्तर प्रदेश में नजूल भूमि संपत्तियों के अधिग्रहण जो दिनांक 7 मार्च 2024 को अध्यादेश लाया गया है वह किसी भी रूप में जनहित लोकहित और व्यापारी हित में नहीं है इसको अभिलंब वापस लिया जाए व नजूल संपत्तियों को फ्री होल्ड किए जाने एवं उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा रिहायसी भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियों वाले निर्माण को सील एवं धवस्तीकरण किए जाने के विरोध में यह ज्ञापन दिया जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री जी को व्यापारी हित में यह अधिग्रहण अध्यादेश वापस लिया जाना चाहिए, प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केशरवानी,प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष अग्रहरि, प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर ने संयुक्त रूप से कहा कि पिछले 100 वर्षों से भी अधिक समय से पूरे प्रदेश में मौजूद संपत्तियों का उपयोग समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा व्यवसायिक, औद्योगिक एवं रिहायशी के रुप में किया जा रहा है, व्यापार मंडल इस अध्यादेश का पूर्णता विरोध करता है क्योंकि यह लोकहित में नहीं है नजूल संपत्तियों को अधिग्रहण करने से जहां व्यापार और उद्योग पर बेहद विपरीत असर होगा वही पीढ़ियों से रह रहे लोगों को आवास की समस्या भी उत्पन्न हो जाएगी

इसलिए मुख्यमंत्री जी को इस अध्यादेश को अभिलंब वापस लेना चाहिए,
प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि,मनोज कुमार साहू, श्यामचंद्र अग्रहरि,संतोष साहू,बनवारी लाल साहू,अनिल वर्मा,अरविन्द जायसवाल,यशवंत साहू,सतीश अग्रहरि, राकेश जायसवाल, विमल भोजवाल,आशीष कुमार ,रवि श्रीवास्तव,पांडे जी, सुरेश शर्मा, डी.के. अग्रहरि आदि पदाधिकारी उपस्थित रहें सभी व्यापारियों का आभार नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि ने व्यक्त किया,

  • Related Posts

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    प्रो. राकेश कुमार सिंह सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और उच्च शिक्षा प्रशासन में कुलसचिव, परीक्षा कार्य से जुड़े दायित्व, छात्र…

    Continue reading
    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    डीएम ने ड्राईविंग ट्रेनिंग सेंटर का किया औचक निरीक्षण ,इस दौरान अवधेश कुमार एवं शिवपूजन पटेल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वकील के…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न