शहर की प्रतिष्ठित ‌ फर्म गहना‌ कोठी के तीनों फर्मों‌ पर‌ ग्राहकों की भारी भीड़, जमकर हुई ज्वेलरी की खरीदारी

जौनपुर—शहर की प्रतिष्ठित फर्म गहना कोठी के तीनों ज्वेलरी शाप पर आज धनतेरस के पावन पर्व ज्वैलरी खरीददारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । बता दे कि आज शहर में प्रातः 10:00 बजे से ही ज्वेलरी खरीदारों की भीड़ उमडती नजर नजर आई। धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर लोगों ने बर्तन, सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल, फर्नीचर, कपड़े और वाहनों की जमकर खरीदारी की।
शहर के गहना कोठी के तीनों फर्म सिटी कोतवाली चौराहा, ओलंदगंज के सद्भावना पुल मोड ,अति व्यस्त कलेक्ट्रेट तिराहा पर जबरदस्त भीड़ रही। बर्तन की दुकानों पर ग्राहकों की लाइन सुबह से ही लगनी शुरू हो गई थी, वहीं शाम तक दुकानदारों को ग्राहकों को संभालने के लिए अतिरिक्त स्टाफ लगाना पड़ा।

सोने-चांदी की दुकानों पर भी उत्साह चरम पर रहा। गहना कोठी अन्य प्रतिष्ठित आभूषण दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखते ही बन रही थी। किसी ने चेन खरीदी, तो किसी ने अंगूठी या सिक्का। गहना कोठी फर्म के अधिष्ठाता विनीत सेठ ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में बिक्री में 25 से 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

शहर के दू-पहिया व 4 पहिया वाहन शो रूमों पर भी ग्राहकों की लंबी कतारें रहीं। बता दें की चार पहिया व दो पहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी थी, लेकिन धनतेरस के दिन डिलीवरी लेने वालों की भीड़ से शो रूमों पर खुशनुमा माहौल दिखा।

शहर के इलेक्ट्रिक/इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर भी ग्राहकों की भारी भीड़ रही हम उसे दिन लेंगे एकादशी है का जोर रहा। फ्रिज, वॉशिंग मशीन, टीवी और मोबाइल की बिक्री में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। वहीं बच्चों के लिए कपड़े और खिलौनों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही।

पूरे शहर में त्योहार का उल्लास और उत्साह छाया रहा। बाजारों की रौनक देर रात तक बनी रही, ट्रैफिक पुलिस को कई जगह यातायात नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।‌ फिलहाल यातायात प्रभारी सुशील मिश्रा पूरी टीम के साथ बराबर यातायात नियंत्रण में तत्पर दिखे ।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां