शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

खेतासराय जौनपुर

शुक्रवार को खेतासराय पुलिस टीम ने शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे नामित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 13/2026, धारा 69/115(2)/324(4) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त अभिनाश राजभर पुत्र परवीद राजभर, निवासी पोरईखुर्द, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर, (उम्र लगभग 24 वर्ष) गिरफ्तार अभियुक्त पर आरोप है कि उसने पीड़िता को शादी का झाँसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

मामले के प्रकाश में आने के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही थी। पुलिस टीम ने शुक्रवार की सुबह लगभग 08:30 बजे अमरेथुआ मोड़ के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के पश्चात आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए अभियुक्त को संबंधित न्यायालय भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय, कांस्टेबल विनोद कुमार प्रजापति तथा कांस्टेबल सोनू गौड़ शामिल रहे।

  • Related Posts

    सीएमओ ने शासन की मंशा के अनुरूप सीएचसी बरसठी,व पीएससीभन्नौर एवं जय गोपालागंज का‌ किया औचक निरीक्षण, फिलहाल सब कुछ मिला आल इन ओके

    जौनपुर 06 अगस्त –  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 गंगाराम गौतम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भन्नौर एवं जयगोपालगंज का आकस्मिक…

    Continue reading
    जौनपुर – सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला से चेन छिनैती का किया पर्दाफाश, एक आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाईक व रूपयें बरामद

    जौनपुर-सिटी कोतवाली पुलिस ने मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिला की सोने की चेन छीनकर भागने वाले बाइक सवार बदमाशों में से एक को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएमओ ने शासन की मंशा के अनुरूप सीएचसी बरसठी,व पीएससीभन्नौर एवं जय गोपालागंज का‌ किया औचक निरीक्षण, फिलहाल सब कुछ मिला आल इन ओके

    जौनपुर – सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला से चेन छिनैती का किया पर्दाफाश, एक आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाईक व रूपयें बरामद

    लखनऊ- प्रतापगढ़ जिले में लगातार बारिश के बीच 100 साल पुराने जर्जर मकान के गिरने से हुए हादसे में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की हुई मौत

    दिव्यांग रोजगार सप्ताह के तहत सात अगस्त को लगेगा रोजगार मेला

    राज्यमंत्री गिरीश के प्रयास से 7 मरीजों को मिली 7.20 लाख की सहायता

    9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा तिरंगा अभियान