संत शिरोमणि नामदेव पिछड़ों, दलितों, गरीबों, शोषितों के मार्गदर्शक थे:-राकेश मौर्य

जौनपुर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी जौनपुर के तत्वाधान में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज पर संत शिरोमणि नामदेव महाराज जी की जयंती जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में दिन में 11:00 बजे मनाई गई।
उक्त अवसर पर उपस्थित सपाजनों ने संत शिरोमणि नामदेव महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित किया तथा उनके बताएं रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।


गोष्ठी आयोजित कर उनके जीवन मूल्यों पर विचार व्यक्त किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि संत शिरोमणि नामदेव महाराज एक सच्चे इंसान थे, जिनका जीवन निर्मल था, जिनका जीवन दर्शन हमे समाज में समानता, भाईचारा, शिक्षा का संदेश देती है।


वो आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ज्ञाता थे।
संत शिरोमणि नामदेव महाराज जी जाति,धर्म से ऊपर उठकर मानवता का संदेश दिया।
आज हम सभी उनके बताए रास्ते पर चलकर 2027 में सामाजिक न्याय की स्थापना करेंगे।
गोष्ठी को ज़िला सचिव गामा सोनकर, विधानसभा क्षेत्र सदर के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, ऊषा जायसवाल आदि ने संबोधित करते हुए संत शिरोमणि नामदेव महाराज जी के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।


गोष्ठी में गुलाब यादव, बरसातू राम सरोज, निज़ामुद्दीन अंसारी, रामू मौर्य, अरविंद यादव, वकील हाशमी, धर्मेंद्र सोनकर, ताज मोहम्मद, पिंकी गुप्ता, मंजूर हसन, दीपक विश्वकर्मा, दारा सिंह चौहान, सुशीला यादव, राकेश यादव, प्रदीप पाल, अमजद अंसारी सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।
गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य एवं संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न