सड़क सुरक्षा माह के तहत अवैध वाहनों पर चला सघन अभियान

जौनपुर

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी के अंतर्गत शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले में सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे खड़े अवैध वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना रहा।
प्रवर्तन टीम द्वारा प्रमुख सड़कों के किनारे खड़े वाहनों की गहन जांच की गई और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सड़क किनारे खड़े लगभग 150 वाहनों को हटवाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ और आमजन को आवागमन में सुविधा मिली।
इस अवसर पर उपस्थित वाहन चालकों व आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर अनावश्यक वाहन खड़ा न करने तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की सलाह दी गई। साथ ही सड़क सुरक्षा से संबंधित पम्पलेट वितरित कर हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा और यातायात संकेतों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाएंगे, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके और लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां