साइबर अपराध बन गया है अंतरराष्ट्रीय समस्या- डॉ. दिग्विजय

99 यू0 पी0 बटालियन एन0सी0सी0 के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में साइबर सुरक्षा पर हुआ विशेष व्याख्यानसाइबर अपराध बन गया है अंतरराष्ट्रीय समस्या- डॉ. दिग्विजय

आजमगढ़। 99 यू पी बटालियन एन सी सी, आज़मगढ़ के तत्वावधान में सर्वोदय पब्लिक स्कूल घोरठ में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर(सी ए टी सी-312) में कैडेटों के साइबर जागरूकता के लिए शनिवार को साइबर सुरक्षा विषयक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।
बतौर मुख्य वक्ता साइबर क्लब के नोडल अधिकारी एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के पत्रकारिता विभाग के असिस्टेन्ट प्रो. डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने विविध प्रकार के साइबर अपराधों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध अंतरराष्ट्रीय समस्या बन चुका है। साइबर अपराधियों द्वारा प्रतिदिन नए तरीके अपनाकर लोगों के साथ ठगी की जा रही है। कभी पुलिस बनकर तो कभी कॉल सेंटर के एजेंट बनकर लोगों के साथ साइबर अपराधी धोखाधड़ी कर रहे है। उन्होंने महिला कैडेटों को संबोधन में कहा कि अपनी निजता की रक्षा स्वयं करें और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी देने से परहेज करें।
उन्होंने कहा कि साइबर अपराध दर्ज कराने के लिए भारत सरकार के साइबर क्राइम पोर्टल और मोबाइल और व्हाट्सएप्प से आने वाले संदिग्ध काल और संदेश की शिकायत संचार साथी डॉट जीओवी डॉट इन पर करे। वित्तीय प्राप्त होने की दशा में 1930 पर तुरंत फोन कर शिकायत दर्ज करें।
कैडेटों ने बड़े उत्साह के साथ व्याख्यान को सुना और साइबर सुरक्षा से जुड़े अपनी शंकाओ का समाधान भी पाया।
कैम्प कमाण्डेन्ट ने स्मृति चिन्ह भेंट कर डॉ दिग्विजय को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन डी ए वी पी जी कॉलेज के ए0 एन0 ओ0 लेफ्टिनेंट डॉ पंकज सिंह ने किया।
व्यख्यान में ए एन ओ प्रो0 इंद्रजीत,प्रो0 डी0 के0 मिश्रा, सूबेदार मेजर,पी0 आई0 स्टाफ और विभिन्न कॉलेजों के कैडेट्स मौजूद रहे।

ले0 डॉ पंकज सिंह
सहयुक्त एन सी सी अधिकारी
डी ए वी पी जी कॉलेज आज़मगढ़।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां