साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत छात्रों को किया गया जागरूक

साइबर क्राइम थाना व लाइन बाजार पुलिस की संयुक्त पहल से बढ़ी डिजिटल सतर्कता

जौनपुर

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के क्रम में बुधवार को एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं क्षेत्राधिकारी (नगर) के पर्यवेक्षण में प्रभारी साइबर क्राइम थाना के नेतृत्व में थाना लाइन बाजार पुलिस के सहयोग से फिजिक्स वाला (Physics Wallah), लाइन बाजार परिसर में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई और छात्रों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि आज के डिजिटल युग में थोड़ी सी लापरवाही भी आर्थिक और मानसिक नुकसान का कारण बन सकती है, इसलिए सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है।
जागरूकता सत्र में छात्रों को विशेष रूप से संदिग्ध लिंक, अनजान फोटो, वीडियो या संदेशों से दूर रहने की सलाह दी गई। बताया गया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम तथा मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप पर बिना सत्यापन किसी भी लिंक को क्लिक या फॉरवर्ड न करें। इसके साथ ही परीक्षा से जुड़े साइबर फ्रॉड पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिस टीम ने स्पष्ट किया कि टेलीग्राम या व्हाट्सएप पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने या परीक्षा में पास कराने के नाम पर पैसे मांगने वाले संदेश पूर्णतः फर्जी होते हैं और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार का भुगतान न करें।


साइबर टीम द्वारा छात्रों को व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स में टू-स्टेप वेरिफिकेशन सक्रिय करने की प्रक्रिया भी समझाई गई, जिससे अकाउंट हैकिंग की आशंका कम हो सके। साथ ही साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करने की अपील की गई।


कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। साइबर जागरूकता टीम में निरीक्षक महेश पाल सिंह (प्रभारी, साइबर थाना), उपनिरीक्षक राजीव मल्ल (थाना लाइन बाजार), कांस्टेबल ग्रेड-बी जय प्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश सिंह, हेड कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह एवं कांस्टेबल ग्रेड-ए सुजीत मौर्य शामिल रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां