सीएमओ डा0 लक्ष्मी सिंह द्वारा breaking barriers,GAPS के तहत जनजागरूकतार रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जौनपुर – ’’विश्व मधुमेह दिवस’’ के अवसर पर इस वर्ष थीम breaking Barriers, GAPS  के अन्तर्गत एक जनजागरूकता रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह द्वारा हरी झन्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में कुॅवर हरिवंश पैरामेडिकल कालेज के छात्र/छात्रओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत एक गोष्ठी का आयोजन कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार कक्ष में आयोजित किया गया।


                नोडल अधिकारी एन0सी0डी0 डा0 राजीव कुमार द्वारा बताया गया कि पिछले कुछ सालों में डायबिटीज के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी इलाकों में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे है। जिसकी मुख्य वजह बदलती लाइफस्टाइल खान-पान और शारीरिक व्यायाम में कमी है।


               डा0 के0के0 पाण्डेय द्वारा बताया गया कि डायबिटीज के कारण नसों, दिल और आंखों पर असर तो पड़ता ही है इसके साथ ही हड्डीयों से जुडी समस्यों जैसे-ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्टर का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि शुगर एक बहुत पुरानी बिमारी है, जिसे अपने खान-पान और लाइफस्टाइल के बदलाव से कंट्रोल में रखा जा सकता है।

मधुमेह के लक्षण अत्यधिक प्यास लगना, अपरिहार्य वजन में कमी, बढ़ी हुई भूख, थकान महसूस करना, घावों का धीमा भरना इत्यादि लक्षण है। डायबिटीज से बचाव के लिये स्वस्थ्य आहार, नियमित व्यायाम, दवा का पालन, नियमित जॉच, तनाव कम करे, पर्याप्त नींद, पर्याप्त पानी पीये, रक्तचाप नियंत्रण रखने की सलाह दिये गये। उक्त प्रशिक्षण में एन0सी0डी0 सेल से जयप्रकाश गुप्ता, धीरज यादव एवं कुलदीप श्रीवास्तव आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।  


                      इस अवसर पर नोडल अधिकारी एन0सी0डी0 डा0 राजीव कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव एवं एन0सी0डी0 क्लीनिक अमर शहीद उमानाथ सिंह, जिला चिकित्सालय जौनपुर के मेडिकल ऑफिसर डा0 के0के0 पाण्डेय द्वारा प्रतिभाग किया गया।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह