सीएमओ व सीएम एस ने ब्लड कम्पोनेन्ट सेपरेशन यूनिट का किया उद्घघाटन–

———- जौनपुर, 13 जून – मुख्य चिकित्सा अधिकारी कम्पोनेन्ट डा0 लक्ष्मी सिंह एवं मुख्य सेपरेशनचिकित्सा अधीक्षक डा0 के0के0 राय द्वारा ब्लड कम्पोनेन्ट सेपरेशन यूनिट का उद्घाटन किया गया।
             इस अवसर पर मु ख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह ने बताया कि यह उपलब्धि जिला चिकित्सालय एवं पूरे जिले के लिए बहुत बड़ी है इस उपलब्धि के अवसर पर उन्होने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं समस्त स्टाफ को बधाई दी।
            इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 के0के0 राय ने बताया कि ये लाइसेन्स मिलना जिला चिकित्सालय के लिए बहुत ही गर्व एवं खुशी की बात है इसके लिए बहुत दिनों से प्रयासरत थे सबकी कड़ी मेहनत एवं लगन से आज यह शुभ अवसर आया है जिससे मरीजों को काफी लाभ होगा अब एक यूनिट ब्लड से तीन मरीजों की जान बचा सकते है। हम एक यूनिट ब्लड से एक यूनिट पी0आर0बी0सी0, एक यूनिट प्लेटलेट एवं एक यूनिट प्लाजमा मरीजों को उपलब्ध करा सकते है।
              औषधि निरीक्षक चन्द्रेश द्विवेदी ने ब्लड सेन्टर सुचारू रूप से चलने के लिए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।
            इस अवसर पर ब्लड सेन्टर इंचार्ज डा0 सैफ हुसैन खान द्वारा समस्त अतिथि एवं पत्रकारो को धन्यवाद किया एवं डा0 सैफ द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि चिकित्सालय में भर्ती मरीजों एवं निजी चिकित्सालय की ब्लड से सम्बन्धित किसी प्रकार की कोई समस्या नही होगी, अब किसी भी मरीज की जान प्लेटलेट एवं प्लाजमा की कमी की वजह से नही जायेगी।
             इस अवसर पर ब्लड सेन्टर इंचार्ज डा0 सैफ हुसैन खान, डा0 नरेन्द्र कुमार, वरिष्ठ परामर्शदाता एवं औषधि निरीक्षक चन्द्रेश द्विवेदी एवं सीनियर लैब टेक्नीशियन हृदय कुमार कुशवाहा तथा समस्त ब्लड सेन्टर के स्टाफगण, सम्मानित पत्रकारगण मौजूद रहें।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह