सोनी टीवी चैनल के स्टेज शो पर पहुंचा जौनपुर के माटी का लाल


पचहटियां का होनहार पहुंचा इंडियास बेस्ट डांसर सीजन-4 में
करिश्मा कपूर, गीता एवं टेरेंस लुईस के सामने डांस करके हुआ चयन

जौनपुर। कहा जाता है कि प्रतिभा संसाधन की मोहताज नहीं। उसे बस एक मौके की तलाश होती है और वह निखरकर दुनिया के सामने आ जाती है। ऐसी ही एक प्रतिभा ने जनपद का नाम रौशन किया है। गरीब परिवार में जन्मा बच्चा अपनी प्रतिभा के दम पर देश के सबसे बड़े सोनी एंटरटेनमेंट चैनल के डांस कंपटीशन इंडियास बेस्ट डांसर सीजन—4 में पहुंचा है। रविवार की रात 8 से 9 बजे के बीच सोनी चैनल पर उसका परफार्मेंस होने जा रहा है। नगर के मीरपुर वार्ड नम्बर 32 के पचहटिया बाजार निवासी गिरिजा शंकर चौहान का पुत्र रामलखन चौहान अपनी प्रतिभा और परिश्रम के दम पर इंडियास बेस्ट डांसर सीजन—4 में चयनित हुआ तो स्वजनों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आस—पास मोहल्ले वालों सहित नात—रिश्तेदार द्वारा बधाई देने का तांता लग गया। राम लखन ने बताया कि इण्डियास बेस्ट डांसर सीजन—4 में कुल मिलाकर 10—12 राउंड ऑडिशन देने के बाद चयन हुआ और अब 14 जुलाई रविवार रात सोनी चैनल पर मेरा डांस प्रसारित होगा। इण्डियास बेस्ट डांसर सीजन—4 की जज गीता, करिश्मा कपूर और टेरेंस लुईस के सामने डांस करके रामलखन फूला नहीं समा रहा है। उन्होंने बताया कि उसके पिता ड्राइवर हैं। 2 भाई व 5 बहने हैं। वह सबसे छोटा है। बीए की पढ़ाई किया है। डांस में बचपन से ही रुचि थी। इंटरनेट से देख डांस करना शुरु किया। फिर प्रतीभा देख घर वालों जनपद में ही डांस क्लास ज्वाइन करा दिया। मंच मिलते ही प्रतीभा के पंख निकले और अब वह उड़ान भरने लगा। रविवार रात सोनी चैनल पर रामलखन को देखने के लिए जिले के लोग बेताब हैं।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न