49वीं जूनियर बालक अंतर-जोनल (सुपर लीग) राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप 2025 का भव्य शुभारंभ

जौनपुर — मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज, जौनपुर के खेल मैदान पर आयोजित 49वीं जूनियर बालक अंतर-जोनल (सुपर लीग) राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप 2025 का भव्य एवं शानदार उद्घाटन मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट जौनपुर श्री इंद्रनंदन सिंह तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। यह प्रतियोगिता 15 नवंबर से 17 नवंबर तक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश की सुपर 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

इस चैंपियनशिप के आधार पर उत्तर प्रदेश राज्य की कबड्डी टीम का चयन किया जाएगा, जो आगामी ऑल इंडिया स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मुजफ्फरनगर बनाम कुशीनगर के बीच खेला गया, जिसमें मुजफ्फरनगर की टीम विजेता रही।

मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “खेल न केवल अनुशासन की भावना को विकसित करता है, बल्कि मानसिक एवं शारीरिक विकास का भी महत्वपूर्ण आधार है।” उन्होंने ऐसे आयोजन को जनपद के लिए गौरवपूर्ण बताया तथा जौनपुर जिला कबड्डी एसोसिएशन को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं एशियाड गोल्ड मेडलिस्ट किरनपाल सिंह, नासिर खान (प्रधानाचार्य, मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज), जिला सचिव कबड्डी रवि चंद्र यादव, सुरेश सिंह (टेक्निकल चेयरमैन, यूपी कबड्डी), राकेश कुमार यादव, लाल साहब यादव, राजेश सिंह मुन्ना, अतुल प्रकाश यादव, आनंद यादव, अखिलेश यादव, सर्वेश, अमित, मो. किरमानी, निर्णायक जयशंकर पांडेय, अवनीश कुमार राय, मो. अकरम, रामपाल, नरेंद्र सिंह, संजय सिंह, जय नारायण दुबे सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. राजेश सिंह एवं मंगल यादव ने किया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न