22 फरवरी 2026 को जनपद में आयोजित होगा मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर


जौनपुर — सिविल जज सी0डि0/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर श्री सुशील कुमार शशि, के निर्देशानुसार तथा माननीय कार्यपालक अध्यक्ष/वरिष्ठ न्यायमूर्ति, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुमोदनोपरान्त आम जनता के विधिक सशक्तीकरण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 22 फरवरी 2026 को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाना है।
उक्त के अनुपालन में 22 फरवरी 2026 को जनपद जौनपुर में भी मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन पुलिस लाइन, जौनपुर में किया जाना है।
उक्त शिविर में विभिन्न विभागों जिनके अन्तर्गत निर्बल वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग आदि हेतु जन कल्याणकारी योजना प्रचलित है, की लक्षित योजनाओं को चिन्हित कर उनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना तथा लक्षित लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें शिविर के माध्यम से लाभ प्रदान किया जाना प्रस्तावित है।

  • Related Posts

    बीमारी से तंग आकर महिला ने किया आत्महत्या

    जफराबाद।क्षेत्र के हौज गांव के पास मंगलवार की भोर में एक 45 वर्षीय महिला ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लिया।महिला ने बीमारी से…

    Continue reading
    पत्नी को पीट रहे पति को मायका वालों पीटा

    पत्नी को पीट रहे पति को मायका वालों पीटा जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के सखोई गांव के पास पति-पत्नी रविवार को आपस में विवाद कर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीमारी से तंग आकर महिला ने किया आत्महत्या

    पत्नी को पीट रहे पति को मायका वालों पीटा

    पेड़ की डाल गिरने से किशोर की हुई मौत

    वृद्धावस्था पेंशन के लिए आधार कार्ड की जन्मतिथि मान्य नहीं

    मड़ियाहूं में पुलिस मुठभेड़: वांछित आरोपी गोली लगने से घायल, तमंचा व बाइक बरामद

    एडीजी ने किया थाने का औचक निरीक्षण