पत्नी को पीट रहे पति को मायका वालों पीटा

पत्नी को पीट रहे पति को मायका वालों पीटा

जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के सखोई गांव के पास पति-पत्नी रविवार को आपस में विवाद कर मारपीट कर रहे थे। महिला ने अपने मायके फोन कर सूचना दिया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचकर महिला के पति को मारपीट तथा धमका कर चले गए।
जानकारी के अनुसार श्यामरती देवी पत्नी सोनू की शादी 2024 में जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन गांव में हुआ था। शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी में हमेशा विवाद होता रहा। दो माह पहले पति-पत्नी में विवाद इतना बढ़ गया । श्यामरती देवी अपनी मायके केराकत थाना क्षेत्र के केराकत कस्बे चली आई ।मायके में दो महीने रहने के बाद उसका पति किसी तरह से केराकत अपनी पत्नी को लेने आया। तो पत्नी के घर वालों ने उसकी विदाई कर दी जब पति पत्नी केराकत से चले तो जफराबाद थाना क्षेत्र के सखोई गांव के पास पहुंचकर किसी बात को लेकर अनबन हो गई यह अनबन इतना बढ़ गया । दोनों में काफी विवाद हो गया । यही विवाद मारपीट में तब्दील हो गई ।उसका पति इतना क्रोधित हो गया कि उसे वहीं मारपीट कर घायल कर दिया ।क्रोधित पत्नी ने अपने मायके केराकत घर वालों को फोन किया। कुछ ही समय में महिला के घर वाले पहुंचकर सोनू की जमकर पिटाई करने के बाद अपने साथ महिला को लेकर घर चले गए। महिला का पति क्रोधित होकर पुलिस को सूचना देने के लिए वहां से अपने घर की ओर चला गया।

  • Related Posts

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शाही किले में भव्य योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    पूर्व गृह राज्य मंत्री,राज्य मंत्री /सदर विधायक सहित सम्मानितजनोने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ जौनपुर 21 जून – शासन के निर्देश के…

    Continue reading
    सक्षम स्थापना दिवस पर दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

    जौनपुर– दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए कार्यरत राष्ट्रव्यापी संस्था ‘सक्षम’ का स्थापना दिवस शनिवार को बी.आर.पी. इंटर कॉलेज में गरिमामय वातावरण में मनाया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शाही किले में भव्य योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    सक्षम स्थापना दिवस पर दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

    ओ-लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन 10 जुलाई तक

    अधिवक्ता परिषद की बैठक में संघ की गतिविधियों पर हुआ विचार-विमर्श

    डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार देर सायं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न ।

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक