23 जनवरी को आ रहे स्वामी चक्रपाणि महाराज, चौकियां धाम में करेंगे महोत्सव का उद्घाटन

जौनपुर – सनातन सम्राट परमपूज्य स्वामी चक्रपाणि जी महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारत हिन्दू महासभा, संत महासभा एवं श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा परिषद भारत का 23 जनवरी को जौनपुर आगमन हो रहा है। स्वामी चक्रपाणि महाराज को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। वे वाराणसी से प्रातः 7 बजे प्रस्थान कर 7:45 बजे फूलपुर चांदपुर (वाराणसी–सुलतानपुर हाईवे) पर स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात चांदपुर सिटी स्टेशन फ्लाईओवर, पॉलिटेक्निक चौराहा, बाजिदपुर, जेसीज चौराहा व सिपाह होते हुए प्रातः 8 बजे चौकियां धाम जौनपुर पहुंचेंगे।
चौकियां धाम में माता शीतला चौकियां माई धाम श्रृंगार महोत्सव का शुभारंभ एवं उद्घाटन स्वामी जी द्वारा किया जाएगा। इसके बाद वे पुनः चौकियां धाम से प्रस्थान कर पॉलिटेक्निक चौराहे पर स्वागत के उपरांत दुपहिया वाहन जुलूस के साथ श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन हेतु रूहटा जाएंगे। वहां दर्शन-पूजन के बाद प्रातः 8:45 बजे पत्रकार वार्ता करेंगे तथा बसंत पंचमी उत्सव, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह एवं सामाजिक समरसता संगत-पंगत सहभोज में भाग लेंगे। कार्यक्रमों के उपरांत प्रातः 9:30 बजे जौनपुर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
इस आशय की जानकारी भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव, महंत विवेकानंद महाराज एवं मीडिया प्रभारी विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ने दी और सनातन धर्म प्रेमियों से स्वागत-अभिनंदन में शामिल होने की अपील

  • Related Posts

    नाबालिग से छेड़छाड़ का वांछित गिरफ्तारबरसठी पुलिस ने भन्नौर तिराहे से दबोचा

    बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरसठी पुलिस ने सूचना…

    Continue reading
    भाजपा नेत्री किरन श्रीवास्तव की जयंती पर वृद्धाश्रम में सेवा कार्य, बुजुर्गों को कराया भोजन

    जौनपुर–भाजपा की पूर्व महिला जिला उपाध्यक्ष व नगर पालिका परिषद जौनपुर अध्यक्ष पद की पूर्व प्रत्याशी रहीं स्वर्गीय किरन श्रीवास्तव की जन्म जयंती पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नाबालिग से छेड़छाड़ का वांछित गिरफ्तारबरसठी पुलिस ने भन्नौर तिराहे से दबोचा

    भाजपा नेत्री किरन श्रीवास्तव की जयंती पर वृद्धाश्रम में सेवा कार्य, बुजुर्गों को कराया भोजन

    जौनपुर के लाल शुभम सिंह चंदेल बने आईएएस, यूपीएससी में 378वीं रैंक हासिल

    सकारात्मकता, नई शुरुआत और रिश्तों की मिठास का प्रतीक

    जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार अतुल सिंह को UPSC में चयन पर किया सम्मानित

    अंबेडकर तिराहा पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का आरोप, बसपा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन