भाजपा नेत्री किरन श्रीवास्तव की जयंती पर वृद्धाश्रम में सेवा कार्य, बुजुर्गों को कराया भोजन


जौनपुर–भाजपा की पूर्व महिला जिला उपाध्यक्ष व नगर पालिका परिषद जौनपुर अध्यक्ष पद की पूर्व प्रत्याशी रहीं स्वर्गीय किरन श्रीवास्तव की जन्म जयंती पर शुक्रवार को उनके परिजनों ने सेवा कार्य कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने सुक्खीपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों को भोजन कराया और उनके साथ समय बिताया।
परिजनों ने बुजुर्गों के बीच बैठकर उनसे बातचीत की, उनके अनुभव सुने और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान माहौल भावुक और आत्मीय बना रहा।
परिवार के सदस्यों ने कहा कि किरन श्रीवास्तव का जीवन हमेशा दूसरों की मदद और निस्वार्थ सेवा के लिए समर्पित रहा। उनके जन्मदिन पर असहाय और बुजुर्गों की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि भले ही वह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा दिए गए संस्कार और सेवा का संदेश हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
वृद्धाश्रम के संचालकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से बुजुर्गों को मानसिक संबल मिलता है और समाज में मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा मिलता है।
इस सेवा कार्य में राकेश कुमार श्रीवास्तव, संजय अस्थाना, श्यामरतन श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र गुप्ता, शिवम श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, प्राची श्रीवास्तव, गरिमा श्रीवास्तव, रेखा पांडेय, साहिल श्रीवास्तव, परी श्रीवास्तव और सत्यम सहित अन्य परिजन व मित्रगण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा आसान, जल्द शुरू होगा नया पोर्टल

    जौनपुर। सूचना निदेशक विशाल सिंह ने बताया कि पत्रकारों की सुविधा के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को सरल किया जा रहा है।…

    Continue reading
    21 से 23 अगस्त तक लगेगी विशेष लोक अदालत, समझौते से होंगे लंबित मामलों का निस्तारण

    जौनपुर। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को जिले में “समाधान समारोह-2026” के तहत विशेष लोक अदालत का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा आसान, जल्द शुरू होगा नया पोर्टल

    21 से 23 अगस्त तक लगेगी विशेष लोक अदालत, समझौते से होंगे लंबित मामलों का निस्तारण

    नाथूपुर में वीबीजी रामजी योजना के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    सैटेलाइट तकनीक से होगी जमीन की सटीक पैमाइश, जीएनएसएस रोवर पर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण”

    जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कलेक्ट्रेट परिसर में जन सुविधा केन्द्र का किया शुभारंभ

    डॉक्टर्स डे पर यश हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ