26 खिलाड़ियों का कलर बेल्ट में हुआ प्रमोशन, अतिथियों ने किया सम्मानित


जौनपुर। मां लालती ताइक्वांडो क्लब के सानिध्य में 26 खिलाड़ियों का कलर बेल्ट का प्रमोशन हुआ था। इन खिलाड़ियों का बेल्ट प्रमोशन येलो बेल्ट  से लेकर रेड बेल्ट तक हुआ। इनको सम्मानित करने के लिये मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका प्रतिनिधि डा. रामसूरत मौर्य, पूर्व ब्लाक प्रमुख सिरकोनी केसरी सिंह और वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर सैफ खान मौजूद रहे। साथ में खिलाड़ियों के अभिभावक भी मौजूद रहे। इस मौक ेपर मुख्य अतिथि गोल्डी गुप्ता ने बताया कि ताइक्वांडो से फिटनेस और स्वास्थ्य दोनों ठीक रहता है। उन्होंने खिलाड़ियों से वादा किया कि मैं आपको पुलिस विभाग के बड़े महकमे से सम्मानित भी करवाऊंगा। इस दौरान जौनपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव मास्टर प्रवीण मिश्रा ने बताया कि यह बेल्ट टेस्ट एक कड़ी होती है। खिलाड़ियों की जो ब्लैक बेल्ट तक जाता है, हमारे सभी होनहार खिलाड़ियों ने इस बेल्ट टेस्ट की परीक्षा पास की है। खेल कोई भी हो, खेलने से आपका दिमाग एवं शरीर बिल्कुल फिट रहता है। उन्होंने बताया कि रेड बेल्ट मास्टर विराट मिश्रा, ब्लू वन प्रकार उपाध्याय, ब्लू वन श्रेयांश पटेल, ब्लू वन अंतिम यादव, ग्रीन वन अरनव प्रसाद, ग्रीन बेल्ट अहसास सेठ, ग्रीन बेल्ट यश कुमार, ग्रीन बेल्ट उजाला निषाद हैं। बाकी येलो बेल्ट प्राप्त खिलाड़ियों में अभिमान सिंह, मृदुल प्रजापति, आलिया खान, अहिमा खान, अमीषा सिंह, आन्या श्रीवास्तव, आद्या श्रीवास्तव, वेदिका यादव, रामकुमार निषाद, संचित मौर्य, अधिकांश यादव, अभिजवल यादव, अलौकिक खरे, कृतिका सिंह हैं। इन खिलाड़ियों ने बेल्ट प्रमोशन का सर्टिफिकेट प्राप्त किया जिस पर उपस्थित सभी लोगों ने खुशी जताते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न