मच्छरदानी के आधे अधूरे टुकड़े लगाकर जमीन पर रखें गये विद्युत ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा कर रहा विद्युत विभाग

मच्छरदानी के आधे अधूरे टुकड़े लगाकर जमीन पर रखें गये विद्युत ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा कर रहा विद्युत विभाग –

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा विद्युत ट्रांसफार्मरों का सुरक्षा कवच

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । नगर में विद्युत विभाग द्वारा जमीन पर बने चबूतरे पर रखे गए विद्युत ट्रांसफार्मर जहां दुर्घटना को खुला आमंत्रण दे रहे हैं , वहीं इन ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा चक्र लगाने की बजाय प्लास्टिक की एक ओर जाली लगाकर तीन ओर से खुला छोड़ दिया गया। जिसके कारण विद्युत ट्रांसफार्मर दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। लोगों की मानें तो विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा विद्युत ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा हेतु सुरक्षा चक्र की बजाय आधे अधूरे मच्छरदानी के टुकड़े लगा कर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया तथा दुर्घटना को आमंत्रण देने वाले विद्युत ट्रांसफार्मरों की ओर से मुंह मोड़कर अपने दायित्वों की इतिश्री कर लिया गया । विभागीय सूत्रों की मानें तो विद्युत ट्रांसफार्मरों के चारों ओर सुरक्षा चक्र बाण लगाने हेतु प्रति ट्रांसफार्मर 8 हजार रुपए व्यय किए गए हैं। जब की जिम्मेदार अधिकारियों की सरपरस्ती में सम्बन्धित ठेकेदार द्वारा एक ओर प्लास्टिक की जाली लगाकर तीन ओर से खुला छोड़ दिया गया।जो आज भी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो जिम्मेदार अधिकारी एवं ठेकेदार द्वारा मिलकर जमीन पर चबूतरे पर रखे गए विद्युत ट्रांसफार्मरों के सुरक्षा चक्र के नाम पर लम्बा घोटाल किया गया है जिसकी अगर जांच कराई गई तो कई विद्युत विभाग के कई अधिकारियों की गर्दनें फंस सकती है। बताया जाता है कि उक्त मामले को लेकर एक समाजसेवी द्वारा सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से उच्च अधिकारियों को सूचना देते हुए इसकी जांच कराने की मांग की है। फिलहाल विद्युत विभाग द्वारा जमीन पर फर्स बना कर रखे गए विद्युत ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न