डीएम की तत्परता से कृपाशंकर त्रिपाठी, मंगरु और महंगू के पेंशन हुए बहाल

संवेदनशील प्रकरण को प्राथमिकता पर निस्तारित करें अधिकारी- डा•डी•के•सिंह जिलाधिकारी

जौनपुर , – जिलाधिकारी डा0 दिनेश सिंह न के समक्ष जनसुनवाई के दौरान सिकरारा निवासी कृपाशंकर त्रिपाठी, मंगरू, और महंगू “मैं जिंदा हूं” की तख्ती गले में लटकाए उपस्थित हुए और जिलाधिकारी को बताया कि अभिलेखों में उनको गलत तरीके से मृतक घोषित करते हुए उनके वृद्धावस्था पेंशन पर रोक लगा दी गई है, जिसपर जिलाधिकारी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए समाज कल्याण अधिकारी और संबंधित खंड विकास अधिकारी को मौके पर जाकर खुली पंचायत करते हुए सत्यापन करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने उक्त तीनों फरियादियों को शासकीय वाहन से उनके घर भी भेजा।


इसी क्रम में आज सायं जिलाधिकारी द्वारा मंगरू और महंगू को अंगवस्त्रम प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया और उन्होंने कहा कि सितंबर माह से आपको पेंशन मिलने लगेंगे तथा इस प्रकरण में जो भी उत्तरदायी है उनको नोटिस देने के निर्देश दिए।

मंगरू और महंगू ने शासन प्रश्न के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री जी का निर्देश है कि वृद्धजन, महिला, बालिका, लाभार्थी से संबंधित जो भी प्रकरण आते है, उनमें संवेदनशीलता बरतते हुए तत्परता से निस्तारित कराया जाए।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह