————————————- जौनपुर, अगस्त, 2025 – मुख्य राजस्व अधिकारी/ प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय ने अवगत कराया है कि कल सायं हुई तेज बारिश के कारण कोतवाली क्षेत्र के मछलीशहर पड़ाव पर 03 लोगों के नाले में बह जाने की घटना पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के अनवरत प्रयास तथा निरंतर घटनाक्रम पर नजर रखने के कारण और जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा नगर पालिका परिषद जौनपुर के बेहतर समन्वय और अथक प्रयास से एसडीआरएफ की टीम और पीएसी की टीम के सामंजस्य से मृतक प्राची एवं समीर का शव नाली की झाड़ी से बरामद कर लिया गया है। मृतक के शव के पोस्टमार्टम के उपरांत नियमानुसार परिवारजन को अनुमन्य सहायता राशि प्रदान की जाएगी तथा घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध त्रिस्तरीय समिति की रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत कार्यवाही की जाएगी।
शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…


