माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज प्रबंधन के बुलावे पर विद्यार्थियो से संवाद स्थापित कर कानून के प्रति सजग रहने की प्रेरणा

जौनपुर– जनपद के फतेहगंज जी माउंट लिट्रा स्कूल का भ्रमण किया और विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की और विद्यार्थियों को कानूनी नियमों एवं सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने विशेष रूप से साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, मोबाइल के सही उपयोग और विधि-व्यवस्था से जुड़े नियमों पर प्रकाश डालते हुए समझाया कि इनका पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। एस• एच• ओ• ने यह भी कहा कि विद्यार्थी छोटी-छोटी गलतियों से बचें, समय पर जानकारी दें और कानून के प्रति हमेशा सजग रहें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने थानाध्यक्ष से प्रश्न पूछे जिनका उन्होंने सरल शब्दों में उत्तर दिया।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती श्वेता मिश्रा ने एस एच ओ बक्शा को धन्यवाद ज्ञापित किया और विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की दुविधा या समस्या आने पर सबसे पहले अपने माता-पिता से बात करें और उनकी सलाह लें। उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी समझाया कि विद्यालय और परिवार का सहयोग ही उन्हें सुरक्षित, आत्मविश्वासी और सफल बनाएगा।

विद्यालय के निदेशक विख्यात सिंह तथा संरक्षक दिनेश सिंह ने भी एस• एच• ओ• बक्शा के आगमन के लिए आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अनुशासित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनें।

  • Related Posts

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    जौनपुर- भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज भाजपा कार्यालय पर विधानसभा स्तरीय नारी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम…

    Continue reading
    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    जौनपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, हमाम दरवाजा का सीबीएसई बोर्ड कक्षा-10 (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    टीडी इंटर कॉलेज में विकास कार्यों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित

    आज मनाई जाएगी स्व. अशोक कुमार सिंह की पंचम पुण्यतिथि

    वरिष्ठ भाजपा नेता रामआसरे सिंह का निधन, शोक की लहर

    नगर पंचायत जफराबाद में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती