जनपद में 59 मुख्य सेविकाओं को वितरित किया गया नियुक्ति प्रमाण-पत्र

अभ्यर्थियों के प्रतिभा का सम्मान हुआ है- रमेश मिश्रा विधायक, बदलापुर

मिशन रोजगार के अंतर्गत युवाओं को दी जा रही नियुक्ति- ब्रजेश सिंह प्रिन्सू सदस्य विधान परिषद

जनपद का सौभाग्य है कि आज कुल 59 बेटियों ने मुख्य सेविका के पद पर चयनित होकर जनपद का गौरव बढाया हैं- डा0डी0के0सिह जिलाधिकारी

नियुक्ति प्रमाण पत्र पाकर नवचयनितों के खिले चेहरे

जौनपुर 27 अगस्त— उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत प्रदेश में 2425 मुख्य सेविकाओं एवं 12 फार्मासिस्टों के नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में लोक भवन सभागार लखनऊ में आयोजित किया गया।
            इसी क्रम में जनपद

के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में लोक भवन सभागार लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्र, सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिन्सु, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र सिंह , मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य अधिकारी तथा नवचयनित युवाओं की उपस्थिति में देखा गया और मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना गया।


             विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष व पारदर्शी प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। निश्चित रूप से अभ्यर्थियों के प्रतिभा का सम्मान हुआ है। उन्होंने सभी नवचयनितों से कहा कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में कार्य करके देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रखने वाले बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। उन्होने सभी नवचयनितों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दी।
            सदस्य विधान परिषद ने कहा कि शासन के द्वारा जिस विश्वास के साथ आपको मुख्य सेविका के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है, आप सभी इमानदारी से कार्य करते हुए अपना शत प्रतिशत दे। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के अथक प्रयास से मिशन रोजगार’ के तहत युवाओं को नौकरी देने की दिशा में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।  
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद का सौभाग्य है कि आज कुल 59 बेटियों ने मुख्य सेविका के पद पर चयनित होकर जनपद का गौरव बढाया हैं। मुख्यमंत्री के आर्शीवचन को अपने जीवन का हिस्सा बनाए। उन्होने कहा कि अपनी योग्यता और प्रतिभा का प्रयोग सही दिशा में करते हुए अपने जनपद और माता पिता का नाम रोशन करें।
जिलधिकारी ने नव चयनित मुख्य सेविकाओं को कहा कि बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग बहुत ही महत्वपूर्ण विभाग है, आप सभी लोगों को इस विभाग में सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है, सभी लोग अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें।
जनपद में मुख्य सेविका के पद पर चयनित अंकिता यादव ने कहा कि मुख्य सेविका के पद चयनित होकर गौरवान्वित महसूस कर रही है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में कार्य करके लोगों से संवाद करने का अवसर प्राप्त होगा। लोगो की समस्याओं को दूर करते हुए उनके जीवन को और अच्छा बनाने का प्रयास किया जाएगा।
         जनपद की सुमन पाल ने अपने जीवन के संघर्षों के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि वर्तमान में वह रेलवे में टीटी के पद पर कार्यरत है। उन्होने कहा कि वह बच्चों को अपना बच्चा समझ कर उनके हित में कार्य करेगी, जिससे कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे।
            नवचयनित अमृता गोस्वामी ने कहा कि पूरे पारदर्शिता के साथ चयन हुआ है इसके लिए उन्होने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगी।
कार्यक्रम का संचालन डिप्टी पीडी आत्मा डॉ0 रमेशचंद्र यादव ने किया।
              इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, डीसी मनरेगा सुशील त्रिपाठी, डीसी एनआरएलएम जितेंद्र प्रताप सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, सीडीपीओ खुटहन सुरेश यादव, राजेश यादव, अभिषेक द्विवेदी, राकेश कुमार मिश्रा, ब्लॉक कॉर्डिनेटर विनय यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां